प्रियंका तिवारी और श्वेता यादव का छठ गीत ‘छठ घाट लोग जाय लागल’ रिलीज

मुंबई। गायिका प्रियंका तिवारी और अभिनेत्री श्वेता यादव का छठ गीत ‘छठ घाट लोग जाय लागल’ रिलीज हो गया है। छठ गीत ‘छठ घाट जाय लागल’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इस गाने को प्रियंका तिवारी ने गाया है और इसके वीडियो में छठ माता की परम भक्त के रूप में श्रद्धा यादव ने अभिनय किया है। छठ माता पर आधारित इस गीत में दिखाया गया है कि किस तरह से छठ पूजा की तैयारी की जा रही है। कैसे विधि विधान के लिए सामाग्रियों की व्यवस्था की गई है।

लोग छठ घाट की तरफ दउरा सजाकर चले जा रहे हैं। यही सब मनोरम दृश्य को देखते हुए श्रद्धा यादव छठ घाट पर जाने की तैयारी करते हुए अपनी सहेलियों से कहती है कि ‘गाँवे गाँवे गितिया गवाइ लागल, कोसिया भराइ लागल, माथवा पे दउरा सजाय लागल, छठी घाट लोग जाय लागल। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत छठ गीत ‘छठ घाट लोग जाय लागल’ के संगीतकार शम्स जमील हैं। वीडियो निर्देशक आर्यन देव, कोरियोग्राफर विक्रम राजपूत, एडिटर मीत जी हैं। DI रोहित सिंह ने किया है। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है। (वार्ता)

Entertainment

बात फिल्म इंड्रिस्ट्री के पहले “एंटी-हीरो” अशोक कुमार की….

शाश्वत तिवारी कलकत्ता से वकालत पढ़े अशोक कुमार को फिल्में देखना बहुत पसंद था। वो क्लास के बाद वे अपने दोस्तों के साथ थियेटर चले जाते थे। तब आई हीरो के. एल. सहगल की दो फिल्मों से वे बहुत प्रभावित हुए – ‘पूरण भगत’ (1933) और ‘चंडीदास’ (1934)। वे तत्कालीन बंगाल में आने वाले भागलपुर […]

Read More
Entertainment

पुण्यतिथि पर विशेषः जब नौशाद ने मुगल-ए-आजम का संगीत देने से कर दिया था मना

पांच मई को दुनिया से रुखसत हुए थे, 25 दिसम्बर 1919 को जन्मे थे नौशाद मुंबई। वर्ष 1960 में प्रदर्शित महान शाहकार मुगल-ए-आजम के मधुर संगीत को आज की पीढ़ी भी गुनगुनाती है लेकिन इसके गीत को संगीतबद्ध करने वाले संगीत सम्राट नौशाद ने पहले मुगल-ए-आजम का संगीत निर्देशन करने से इंकार कर दिया था। […]

Read More
Entertainment

‘पुकार- दिल से दिल तक’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी सायली सालुंखे

एक मां और दो बेटियों के जीवन की नई कहानी को देखकर रह जाएंगे दंग मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अपने आगामी शो ‘पुकार दिल से दिल तक’ के साथ दर्शकों का दिल जीतनेके लिए तैयार है, जो प्यार, नुकसान, और मुक्ति की सम्मोहक कहानी है। यह शो जयपुर की पृष्ठभूमि परआधारित है, जहां आधुनिकता परंपरा […]

Read More