देहरादून में दिन-दहाड़े 32 मिनट में 20 करोड़ की लूट

  • राजधानी के सबसे व्यस्त इलाके में हुई घटना, पुलिस-प्रशासन परेशान

नया लुक संवाददाता

देहरादून। ये भारत जैसा अनोखा देश है। यहां जो भी होता है सबसे अलग होता है। कुछ ऐसा ही एक अलग मामला उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में देखने को मिला। वहां चोरों ने महज 32 मिनट में 20 करोड़ की चोरी को अंजाम दिया। घटना देहरादून के राजपुर रोड की है। राजधानी के सबसे व्यस्त इलाके में इतनी बड़ी चोरी से पुलिस और प्रशासन के हाथ पांव फूल गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार हथियारबंद बदमाश ज्वैलरी शो रुम में घुसे थे और 20 करोड़ के गहने लूटकर फरार हो गए। लूट की घटना को अंजाम देने पहुंचे डकैतों ने शोरुम में काम करने वाले कुछ कर्मचारियों को गनप्वाइंट पर लिया तो कुछ को डरा-धमकाकर लूट कर भाग गए। कहा जा रहा है कि कुछ कर्मचारियों की पिटाई भी बदमाशों ने की है। हालांकि यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पुलिस का कहना है कि CCTV के जरिए हम बदमाशों को दबोच लेंगे।

ये भी पढ़ें

IIT-BHU किश्त-दो : घोटालों की नींव पर बना है फैकल्टी अपार्टमेंट और डायरेक्टर बंगला

बताते चलें कि वारदात वाली जगह से उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय कुछ ही दूरी पर है, लेकिन वहां के अफसरों को इतनी बड़ी घटना की भनक तक नहीं लगी और डकैत इतनी बड़ी लूट कर फरार हो गए। घटना की जानकारी पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि डकैतों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द होनी चाहिए। गौरतलब है कि राजधानी देहरादून के राजपुर रोड स्थित रिलांयस ज्वैलरी शोरूम में भीषण डकैती हुई है।

Uttarakhand

GOOD NEWS: उत्तराखंड में आदि कैलाश के लिए अब हेलीकॉप्टर से भर सकेंगे उड़ान

ट्रिप टू टेम्पलस ने आदि कैलाश व ओम पर्वत तीर्थयात्रा में जोड़ा नया आयाम भारत के सबसे मुश्किल ट्रेक को भी पार कर किया जा सकेगा आदि-कैलाश के दर्शन पिथौरागढ़। हिंदू तीर्थ पर्यटन के विकास में एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड (UTDB) और Trip to Temples ने आदि कैलाश और ओम […]

Read More
Uttarakhand

तरसेम सिंह की हत्या मामले की जांच के लिए SIT गठित

देहरादून। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत, स्थित प्रमुख सिक्ख गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के कारसेवा प्रमुख की हत्या मामले की उच्च प्राथमिकता से जांच की जाएगी। इसके लिए, पुलिस के विशेष कार्य बल (STF) और स्थानीय पुलिस अधिकारियों की एक संयुक्त विशेष अन्वेषण दल (SIT) का गठन किया जा रहा है। यह जानकारी हत्या […]

Read More
Uttarakhand

केंद्र द्वारा उत्तराखंड में पैक्स कंप्यूटरीकरण को धनराशि मंजूर

देहरादून। उत्तराखंड में 670 पैक्स के कंप्यूटरीकरण के लिए गुरुवार को केंद्र सरकार द्वारा 13 करोड़ 47 लाख 88 हजार 610 रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई। धनराशि स्वीकृत करने पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह का […]

Read More