राहुल ने दोहराया : हिंदुस्तान में जाति आधारित जनगणना होगी

अशोकनगर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने आज दृढ़ता के साथ दोहराते हुए कहा कि वे देश में जाति आधारित जनगणना के पक्ष में हैं और पार्टी की सरकार बनने पर ऐसा होकर ही रहेगा। जाति आधारित जनगणना का अनेक अवसर पर समर्थन कर चुके गांधी ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अशोकनगर जिले में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए यह बात दृढ़ता के साथ फिर दोहरायी। उन्होंने कहा कि चाहे जो भी हो जाए, देश में जाति आधारित जनगणना होकर रहेगी और इसके बाद अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), दलित और आदिवासी वर्ग को उनका हक दिलाया जाएगा।

गांधी का कहना है कि वर्तमान में OBC, दलित और आदिवासियों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है। इसकी वजह यह है कि देश में इनकी संख्या कितनी है, इसके बारे में वास्तविक स्थिति पता नहीं है। जाति आधारित जनगणना होने पर यह स्थिति साफ हो जाएगी और फिर तीनों वर्गों को उनकी संख्या के हिसाब से उनके साथ न्याय किया जाएगा। गांधी ने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे अंग्रेजी भाषा भी सीखें। ग्लोबलाइजेशन (वैश्वीकरण) का दौर है और इसलिए इस भाषा का अपना महत्व है। साथ ही उन्होंने कहा कि वे यह भी कहते हैं कि युवाओं को हिंदी भी बहुत अच्छे से सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि BJP नेता हिंदी भाषा में पढ़ाई की बात करते हैं, लेकिन अपने बच्चों को शानदार अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ाते हैं।

उन्होंने कांग्रेस शासित राज्य छत्तीसगढ़, राजस्थान और कर्नाटक में हुए कार्यों को गिनाया और कहा कि मध्यप्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनने पर इन कामों को यहां भी किया जाएगा। गांधी ने कहा कि किसानों का कर्जा माफ किए जाने के साथ ही काफी रियायती दरों पर बिजली और रसोईगैस सिलेंडर लोगों को मुहैया कराए जाएंगे। गरीबों, किसानों और महिलाओं के कल्याण के काम भी होंगे। राजस्थान की तर्ज पर स्वास्थ्य सुविधाएं इस राज्य के लोगों को मुहैया करायी जाएगी।

गांधी ने केंद्र और राज्य में सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नीतियों की आलोचना की और कहा कि ये सिर्फ बड़े और कुछ उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए कार्य कर रहे हैं। गरीब, किसान और युवाओं के हित BJP की प्राथमिकता में शामिल नहीं हैं। मध्यप्रदेश में सभी 230 सीटों पर विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 17 नवंबर को एक ही दिन होगा। इसके लिए चुनाव प्रचार अभियान जोर पकड़ चुका है और यह 15 नवंबर की शाम को समाप्त हो जाएगा। मतों की गिनती तीन दिसंबर को होने के साथ ही नयी सरकार के गठन को लेकर तस्वीर भी साफ हो जाएगी। (वार्ता)

Chhattisgarh National Religion

विशेष: रामनवमी के पावन अवसर पर रामनाम को पूर्णतया समर्पित, “रामनामी” संप्रदाय का जिक्र बेहद जरूरी

शाश्वत तिवारी छत्तीसगढ़ के जांजगीर के एक छोटे गांव चारपारा से स्थापित हुआ “रामनामी” संप्रदाय भले ही बहुत बड़ी संख्या के अनुयायियों वाला न हो, फिर भी जो है, जितना है, वह अद्भुत है। इस संप्रदाय के लोग पूरे शरीर पर राम नाम का गोदना गोदवा कर रहते हैं। शरीर पर सफेद वस्त्र पहनते हैं, […]

Read More
Chhattisgarh Religion

EXCLUSIVE NEWS: तिरिया जंगल बरसों से पूजी जा रहीं तीन महाशक्तियां

इमली- टोरा बेचकर ग्रामीणों ने बनाया है आकर्षक गौरी मंदिर हेमंत कश्यप जगदलपुर। ये आदिवासियों की दुनिया है। ये सबसे अलग दुनिया है। यही सनातन की असली दुनिया है। यहां देवी-देवताओं के साथ-साथ पेड़, नदी और पहाड़ों की भी पूजा होती है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा राज्य के सरहदी गांव तिरिया में गणेशबहार नाला के पास […]

Read More
Chhattisgarh

अमिट स्याही की 3722 शीशीयां करेंगी बस्तर के 1466337 मतदाताओं को चिन्हित

बस्तर लोकसभा के 1861 मतदान केंद्रों को भेजी जा रहीं 10 – 10 एमएल की अमिट स्याही हेमंत कश्यप/जगदलपुर। मैसूर से आई 10 – 10 एमएल की अमिट स्याही बस्तर लोकसभा क्षेत्र के 14 लाख 66 हजार 337 मतदाताओं के उंगलियों में भी लगाई जाएंगी और यही स्याही स्पष्ट करेगी कि लोकतंत्र के इस महापर्व […]

Read More