कर्मचारियों को विरोध करने से रोकना ‘तानाशाही मानसिकता’ : महबूबा

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को प्रशासन द्वारा सरकारी कर्मचारियों को विरोध प्रदर्शन करने से रोकने पर कड़ी निंदा की। सुश्री मुफ्ती ने विरोध प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने वाले सरकारी आदेश को साझा करते हुए एक्स पर पोस्ट किया, कि सरकारी कर्मचारियों के शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन पर उपराज्यपाल प्रशासन का पूर्ण प्रतिबंध तानाशाही मानसिकता का प्रतीक है। लोकतंत्र में तर्क की आवाज को दबाना अस्वीकार्य है। उन्हें गंभीर परिणाम और अनुशासनात्मक कार्रवाई की धमकी देना अपमानजनक है।

जम्मू-कश्मीर सरकार ने शुक्रवार को कर्मचारियों को विरोध प्रदर्शन करने के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह के कृत्यों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। आदेश के मुताबिक, सरकार ने कहा कि यह सामने आया है कि कुछ कर्मचारी कुछ मांगों के पक्ष में प्रदर्शन और हड़ताल का सहारा ले रहे हैं। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता एम यूसुफ तारिगामी ने शुक्रवार को कहा कि यह कर्मचारियों के संवैधानिक अधिकारों पर एक और हमला है। कि यह आदेश  ILO सम्मेलनों का उल्लंघन करता है जिसमें भारत एक पक्ष है। सरकारी कर्मचारी केवल तभी प्रदर्शन और रैलियां करते हैं जब उनकी जायज और न्यायोचित माँगें पूरी नहीं होतीं। तारिगामी ने एक्स पर लिखा, यह निर्देश कर्मचारियों और श्रमिकों के संवैधानिक अधिकारों पर एक और हमला है। (वार्ता)

National

जुलाई में होगा ‘भारत को जानो कार्यक्रम’ 31 मई तक होंगे आवेदन

  नई दिल्ली। भारत को जानो कार्यक्रम (नो इंडिया प्रोग्राम) का 75वां संस्करण 7 से 27 जुलाई 2024 के बीच निर्धारित किया गया है, जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई है। नो इंडिया प्रोग्राम (KIP) भारतीय प्रवासी युवाओं के लिए विदेश मंत्रालय की एक पहल है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, केआईपी का प्राथमिक […]

Read More
National

Big News for AAP: केजरीवाल को कोर्ट से मिली राहत, अब क्या होगा आगे? पढ़ें

लोकसभा चुनाव_2024 के बीच दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत शाश्वत तिवारी दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 1 जून तक के लिए अंतरिम […]

Read More
National

सुप्रीम कोर्ट में कल फिर गूंजा, बड़ौदा डाइनामाइट केस !

के. विक्रम राव सुप्रीम कोर्ट में कल (8 मई 2024) न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने पचास वर्ष पुराने बड़ौदा डायनामाइट केस का उल्लेख किया। वे अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर विचार कर रहे थे। खंडपीठ के दूसरे जज थे न्यायमूर्ति दीपांकर दत्त। दिल्ली के मुख्यमंत्री के वकील का अनुरोध था कि लोकसभा चुनाव प्रचार हेतु […]

Read More