मंत्री का दावा एक नवंबर से गो आश्रयों में जाएँगे सांड

  • सांड़ ने ले लिये दो युवकों के प्राण !
मनोज श्रीवास्तव
मनोज श्रीवास्तव

लखनऊ। चार दिन पहले उत्तर प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह बताया था कि गोवंश संरक्षण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक नवंबर से शुरू निराश्रित गोवंश संरक्षण अभियान में कोई भी ढ़िलाई न बरती जाये। गोआश्रय स्थलों के सुदृढ़ीकरण, विस्तारीकरण व अन्य आवश्यक व्यवस्था सम्बन्धी काम तय समय में पूरा किया जाये। मंत्री के दावे के अनुसार अब सांड़ सड़कों पर घूमते दिखेंगे तो उन्हें गोआश्रय स्थलों में पहुंचा दिया जायेगा।

लेकिन शनिवार को मंत्री के दावे उस समय तार-तार हो गये जब अयोध्या में एक सांड़ से टकरा कर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार अयोध्या के पूराकलन्दर थाना क्षेत्र के मधुपुर चौराहे पर एक समारोह से निमंत्रण खाकर लौट रहे बाइक सवार दो युवक सांड से टकरा गए। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के अबनपुर सरोहा गांव के बनके गांव निवासी शेखर श्रीवास्तव 25 वर्षीय बेटे दिलीप श्रीवास्तव और कोतवाली अयोध्या के सिरसिन्डा गांव के मजरे पठकौली निवासी 38 वर्षीय आशीष पदारथ बाइक से निमंत्रण में गए थे।निमंत्रण से लौटते-लौटते रात हो गई।

रात करीब नौ बजे दोना बाइक से जैसे ही मधुपुर चौराहे के पास पहुंचे उनकी बाइक सांड से टकरा गई। दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरा कलंदर थाना अध्यक्ष रतन कुमार शर्मा ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें नजदीकी बीकापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर पहुंचाया।डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिवारीजन और शुभचिंतक दोनों घायल युवकों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे लेकिन डॉक्टरों दोनों को मृत घोषित कर दिया।

Raj Dharm UP

वर्ष 2017 में यूपी के बारे में लोगों की धारणा बदली, अब सम्मान की दृष्टि से देख रहे हैं लोग

 योगी बोलेः 2017 से पहले यूपी अराजकता, गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार वाला प्रदेश बन चुका था लखनऊ। नेता सदन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शीतकालीन सत्र में अनुपूरक बजट पर शायराना अंदाज में नेता विरोधी दल पर हमला बोलते हुए कहा कि बड़ा हसीन है उनकी जबान का जादू, लगा के आग बहारों की बात करते हैं, […]

Read More
Raj Dharm UP

CM योगी ने सदन में सपा सरकार के समय हुए भ्रष्टाचार की खोली पोल

समाजवादियों के कारनामों को कभी भूल नहीं सकती जनता: सीएम योगी बोलेः गोमती रिवर फ्रंट, जेपीएनआईसी में अनियमितता तो केवल एक उदाहरण लखनऊ। नेता सदन सीएम योगी ने विपक्ष पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष हर मुद्दे को समाजवादियों का किया बताते हैं, जबकि जनता समाजवादियों के कारनामे भूली नहीं है। हर […]

Read More
Raj Dharm UP

CM योगी ने सदन में नेता प्रतिपक्ष को कानून व्यवस्था पर घेरा

हर प्रदेशवासी को सुरक्षा की गारंटी दे रही जीरो टॉलरेंस नीति: योगी प्रदेश में डकैती, लूट, हत्या, बलवा और फिरौती के मामलों में आई भारी कमी लखनऊ। नेता सदन सीएम योगी ने कानून व्यवस्था पर नेता प्रतिपक्ष को घेरते हुए कहा कि वर्ष 2016 के सापेक्ष वर्ष 2022-23 में प्रदेश की कानून व्यवस्था में काफी […]

Read More