48 लाख 43 हजार रूपये के साथ दो ठगों को पुलिस ने किया गिरफतार

आरोपी गर्लफ्रेंड के ऊपर खर्चा करने को करते थे ठगी

विजय श्रीवास्तव

लखनऊ। विभूति खंड पुलिस ने रूपया दूना करने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को 48 लाख 43 हजार रूपए के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई। शासन के मंशा के अनुरूप ठगों, गिरोह बंदों के विरुद्ध मिल रही शिकायतों को संज्ञान लेकर DCP पूर्वी आशीष श्रीवास्तव के निर्देशन में चलायें जा रहे अभियान  की कड़ी में सोमवार को विभूति खंड पुलिस ने ठगी करने वाले आरोपी रतन रस्तोगी व राहुल कुमार को पकड़े गये आरोपी ठग मंगलमय इंटरप्राइजेज नाम की कंपनी खोलकर निजी कालेज संचालक से 60 लाख रूपये की ठगी की थी बताया जाता है।

कालेज संचालक को कुछ दिन में रूपया दूना कर देने को कहकर ठगों ने उल्लू बनाकर ठगी की थी। गिरोह के अन्य सदस्य राहुल सिंह, सचिन सिंह, व निशांत को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। सभी आरोपी टीम बनाकर हाई फाई जिंदगी जीने गर्लफ्रेंड के उपर रूपया लुटाने के लिए ठगी का नया नया प्रयोग करते थे।

पुलिस की गिरफ्त में फंसे एक ठग ने बताया हम लोग ठग नटवरलाल की स्टोरी को दर्जनों बार पढ़ व मूवी देख चुके हैं। उस विधा को प्रयोग करते उसके पहले पुलिस के हत्थे चढ़ गये। उक्त सफलता DCP पूर्वी आशीष श्रीवास्तव के कुशल दिशा निर्देशन में विभूति खंड पुलिस को मिली, पुलिस  सूत्रों ने बताया DCP महोदय जब बस्ती में पुलिस कप्तान थे ऐसे गिरोहों व नामी अपराधियों का जीना दुश्वार कर रखे थे। इनका क्राइम कंट्रोल प्रदेश की खबरों की सुर्खियां बनती थी।

Uttar Pradesh

निरीक्षण के दौरान झांसी DRM की दो टूक- ‘सुरक्षा एवं साफ-सफाई में लापरवाही क़तई बर्दाश्त नहीं’

मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी- खैरार- भीमसेन रेल खंड का किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण हरपालपुर, महोबा, खैरार, रागौल, भरुआसुमेरपुर, घाटमपुर तथा भीमसेन स्टेशन का भी किया सघन जाँच मज़दूर दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-खैरार-भीमसेन रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया […]

Read More
Central UP

मतदान की अनोखी पहल, परिवार और कर्मचारियों के साथ मतदान करें व्यापारी

कपड़ा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारियों से की अपील नया लुक संवाददाता लखनऊ। उतर प्रदेश कपड़ा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार को अमीनाबाद में बैठक कर राजधानी में कपड़ा सहित सभी ट्रेड के व्यापारियों से अपील की है कि प्रदेश में जहां मतदान हो वहां व्यापारी वर्ग अपने परिवार और […]

Read More
Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More