भारत ने आज तीन स्वर्ण सहित 18 पदक जीते

हांगझोउ। चीन में चल रहे चौथे एशियाई पैरा खेलों में भारत ने गुरूवार को विभिन्न स्पर्धाओं में तीन स्वर्ण पदक सहित 18 पदक जीते है। इसी के साथ ही इन खेलों में भारत कुल पदकों की संख्या 18 स्वर्ण सहित 82 हो गई है। जो कि एक रिकार्ड है। भारत ने इससे पहले जकार्ता 2018 एशियाई पैरा खेलों के 72 पदक जीते थे।  आज यहां हुए मुकाबलों में सचिन खिलारी ने पुरुषों के शॉट पुट-एफ 46 में 16.03 के विशाल थ्रो के साथ रिकार्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता वहीं रोहित ने अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में 14.56 के थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता।

वहीं एक अन्य मुकाबले में पैरा एथलीट नारायण ने पुरुषों की 100 मीटर टी-35 दौड़ में 14.37 के समय के साथ कांस्य पदक जीता। एशियन पैरा खेल 2022 में यह उनका दूसरा पदक है। वहीं सुकांत कदम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ पुरुष बैडमिंटन एकल एसएल-चार में कांस्य पदक हासिल किया। श्रेयांश त्रिवेदी ने पुरुषों की 100 मीटर टी-37 दौड़ में 12.24 सेकंड के उल्लेखनीय समय के साथ कांस्य पदक जीता है। श्रेयांश इन खेलों में अपना दूसरा पदक जीता है।

मिक्‍स्‍ड 50 मीटर राइफल्स प्रोन एसएच-एक स्पर्धा में सिद्धार्थ बाबू ने स्वर्ण पदक जीता। बैडमिंटन महिला एकल एसयू5 स्पर्धा में मनीषा रामदास ने कांस्य पदक जीता। बैडमिंटन महिला एकल एसएच छह स्पर्धा में नित्या सिवन कांस्य पदक जीता। महिला शॉट पुट-एफ 34 स्पर्धा में भाग्यश्री माधवराव जाधव ने रजत पदक जीता। तीरंदाजी पुरुष युगल – डब्‍ल्‍यू-एक स्पर्धा में आदिल मोहम्मद नज़ीर अंसारी और नवीन दलाल ने कांस्य पदक हासिल किया। पुरुषों की बैडमिंटन एकल एसएल-चार स्पर्धा में सुकांत कदम को कांस्य पदक मिला। पुरुषों की शॉट पुट-एफ46 स्पर्धा में रोहित हुडा कांस्य पदक जीता। (वार्ता)

Sports

अब चैम्पियन की तरह दिखी RCB, विराट जीत से भी प्ले-ऑफ की उम्मीदें धूमिल

कप्तान डुप्लेसी और कोहली के विराट तूफान से गुजरात चारों खाने चित्त किसी भी विभाग में RCB पर भारी नहीं दिखी GT, खराब प्रदर्शन बेंगलुरु। आज वो चैम्पियन की तरह खेले। आज क्रिकेट के सभी विधा में गुजरात टाइटंस (GT) पीछे रही। गेंदबाजों ने रंग दिखाया तो फिल्डरों ने वो कैच पकड़े जिसे देखने के […]

Read More
Sports

रोमांचक मुकाबले में SRH ने RR को एक रन से हराया, यकबयक पटरी से उतरी राजस्थान

पैट कमिंस ने अपनी शानदार गेंदबाजी के बूते टीम को दिलाई जीत हेड और रेड्डी ने खेली शानदार पारी, यशस्वी और पराग ने भी दिखाया शानदार खेल हैदराबाद। एक समय ऐसा था जब राजस्थान अपनी रॉयल जीत की ओर बढ़ रही थी। ओपनर यशस्वी जायसवाल और मध्यक्रम के तेजतर्रार बल्लेबाज रियान पराग ने टीम को […]

Read More
Sports

क्रिकेट की दुनिया के लिए दुखद खबर, इंग्लैंड के स्पिनर जोश बेकर का निधन

20 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, मौत के कारण का अब तक कोई पता नहीं लंदन। इंग्लैंड के वॉर्सेस्टरशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के लिए खेलने वाले स्पिनर जोश बेकर का निधन हो गया है। वह 20 वर्ष के थे। वॉर्सेस्टरशायर काउंटी क्रिकेट क्लब ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बेकर के निधन की […]

Read More