जमरानी बांध परियोजना को केंद्रीय कैबिनेट ने दी हरी झंडी

नैनीताल/देहरादून/नई दिल्ली। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की महत्वाकांक्षी जमरानी बांध परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हरी झंडी दे दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि परियोजना से हल्द्वानी के साथ ही तराई और उप्र की सिंचाई की समस्या के साथ पेयजल समस्या का समाधान हो सकेगा। उत्तराखंड के नैनीताल जिले के काठगोदाम में गौला नदी पर जमरानी बांध (150.60 मी0 ऊंचाई) का निर्माण प्रस्तावित है। परियोजना से लगभग 1,50,000 हेक्टेयर कृषि योग्य क्षेत्र लाभान्वित होगा जबकि हल्द्वानी शहर को वार्षिक 42 एमसीएम पेयजल उपलब्ध होगा। साथ ही इससे 6.3 करोड़ यूनिट जल विद्युत उत्पादन का प्रावधान है।

प्रधानमंत्री सिंचाई योजना (वृहद एवं मध्यम ) के तहत जमरानी बांध परियोजना को जल शक्ति मंत्रालय की स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा स्वीकृति प्रदान की गयी। इन स्वीकृतियों के उपरान्त केन्द्रीय वित्त मंत्रालय के पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड को जल शक्ति मंत्रालय द्वारा वित्तीय स्वीकृति हेतु प्रस्ताव भेजा गया। इस प्रस्ताव पर वित्त मंत्रालय द्वारा इसी वर्ष मार्च माह में सहमति दे दी गई। केन्द्रीय केबिनेट की हरी झंडी के बाद अब केन्द्र सरकार की ओर से 1730.20 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान किया जाना प्रस्तावित है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दिल्ली दौरे पर प्रधानमंत्री के साथ बैठक में जमरानी बांध का मुद्दा उठाते रहे हैं। अब केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने के बाद इस परियोजना से पेयजल एवं सिंचाई समस्या से राहत मिलना तय है। (वार्ता)

National

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीनी लोगों के लिए दो-राज्य समाधान का समर्थन दोहराया

नई दिल्ली। भारत ने गुरुवार को इजरायल और फिलिस्तीन के संघर्ष को खत्म करने को लेकर दो-राज्य समाधान के अपने समर्थन को दोहराया। भारत ने संयुक्त राष्ट्र में टू-स्टेट सॉल्यूशन की नई दिल्ली की प्रतिबद्धता पर जोर दिया, जिसमें फिलिस्तीनी लोगों के लिए इजरायल की सुरक्षा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित सीमाओं के […]

Read More
National Politics

देश के अंदर नक्सलवाद और आतंकवाद का कारण बनीं कांग्रेस की नीतियांः सीएम योगी

अपने सरकारी आवास पर मीडिया से मुखातिब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- कांग्रेस दिशाहीन थी, अब नेतृत्व विहीन भी हो गई है कांग्रेस के नेता भारत की सभ्यता, संस्कृति को अपमानित करने का करते हैं प्रयासः सीएम महाराष्ट्र दौरे पर जाने से पहले सीएम ने कहा, वहां की राष्ट्रवादी जनता मोदी जी को तीसरा कार्यकाल देने […]

Read More
National

DPI के जरिये लोगों को सशक्त कर रहा भारत बना दुनिया के लिए प्रेरणास्त्रोत

नई दिल्ली। भारत डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) पर न केवल अपने नागरिकों को सशक्त कर रहा है, बल्कि वह दुनिया भर के अन्य देशों के लिए भी प्रेरणा का एक स्त्रोत बनकर उभरा है। इसकी झलक पिछले हफ्ते देखने को मिली, जब भारत ने डीपीआई पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी की। यह पहला मौका था, […]

Read More