पापाकुंशा एकादशी के दिन इन राशियों को मिल रहा है, आर्थिक नुकसान

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता

मेष : वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। दुर्घटना के योग बन रहे हैं। बिजनेस में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। बाजारू भोजन करने से स्वास्थ्य खराब हो सकता है। ऑफिस में अधिकारियों का साथ मिलेगा।

वृषभ : खास दोस्तों का घूमने का आनंद उठाएंगे। कपड़े और आभूषण की खरीददारी कर सकते हैं। सेहत के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। धार्मिक आयोजनों में भाग लेने का मौका मिलेगा।

मिथुन : परिवार का वातावरण बहुत अच्छा रहने वाला है। शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ रहने वाले हैं। कार्यस्थल पर वातावरण अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान मिलने वाला है।

कर्क : शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए सफलता का संकेत है। व्यापार में प्रगति मिलने वाली है। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहने वाला है। अधूरे काम पूरे होने के आसार हैं।

पापाकुंशा एकादशी आज है जानिए शुभ तिथि और पूजा विधि व महत्व…

सिंह : शारीरिक कष्ट होगा। परिवार में किसी सदस्य की सेहत की चिंता बनी रहने वाली है। बिजनेस में मेहनत के अनुकूल लाभ मिलेगा। आर्थिक नुकसान का हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के आसार हैं।

कन्या : धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। सगे-संबंधियों से मुलाक़ात होगी। परिवार में माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार में आर्थिक लाभ की संभावना है। मानसिक तौर पर बेचैन रह सकते हैं। नया कार्य आरंभ कर सकते हैं।

तुला : स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है। बिजनेस में आर्थिक लाभ मिलेगा। भाग्य में बढ़ोतरी होगी। यात्रा का योग है। दोस्तों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे।

वृश्चिक : शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। अधिक गुस्सा करने से बचें। मन में नकारात्मक विचारों की प्रबलता रहेगी। धर्म-कर्म के कार्यों में धन खर्च होगा। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में अड़चनें आएंगी।

देश के प्राण मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम

धनु : दोस्तों के साथ अच्छा बर्ताव रखें और गुस्सा करने से बचें। मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहने वाला है। दोस्तों से मिलने-जुलने का अवसर प्राप्त होगा। बिजनेस के काम से यात्रा करनी पड़ सकती है।

मकर : व्यापार में आर्थिक लाभ के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। गाड़ी चलाते वक्त सावधानी रखें। कोर्ट-कचहरी के काम में देरी हो सकती है। सगे-संबंधियों के साथ मनमुटाव रहेगा।

कुंभ : समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ का संकेत है। दोस्तों के साथ किसी रोमांटिक स्थान पर घूमने जा सकते हैं। दैनिक आय में बढ़ोतरी होने वाली है। नौकरी में अधिकारी के सहयोग से पदोन्नति का संकेत है।

मीन : व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। कार्यस्थल पर अधिकारी से आपसी बहस की संभावना है। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य कुल मिलाकर अच्छा रहेगा।

Astrology

रविवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है परिवार का सहयोग जाने आज का राशिफल

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता  मेष : आज आप बहस और तनाव से खुद को थका हुआ सा पाएंगे। ज्यादा तनाव ना लें और झगड़े से बचने की कोशिश करें। अपने दोस्तों और परिजनों से प्यार से पेश आएं और अगर कोई बात बिगड़ भी जाए तो उसे प्यार और समझदारी से सुलझाने की कोशिश करें। […]

Read More
Astrology

शुक्रवार के दिन इन तीन राशियों को मिल रहा है शुभ  समाचार

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता मेष : मित्रों से आज आप को लाभ होगा और उनके पीछे धन खर्च भी होगा। सामाजिक कार्यों में अधिक अभिरुचि रहेगी। सामान्य रहें और दूसरे को बेवकूफ ना बनाएं। शुरू से ही एक दूसरे के प्रति ईमानदारी और खुलेपन से व्यवहार करना अच्छा रहेगा। किसी सहकर्मी से आत्मीयता बढऩे के […]

Read More
Astrology

गुरुवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है नौकरी और व्यवसाय में धन का लाभ

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता मेष : आपकी वाणी से आपके आस-पास के लोग प्रभावित होंगे। मन में नकारात्मक विचार आने से मन उदास रहेगा। वाहन का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। नौकरी में बदलाव या प्रमोशन होने से तरक्की संभव है। जीवन साथी को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी घेर सकती हैं। आपकी व्यस्तता आपको थका सकती है। […]

Read More