21 दिसंबर को रिलीज होगी शाहरूख खान की फिल्म डंकी

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान की फिल्म डंकी क्रिसमस के अवसर पर 21 दिसंबर को रिलीज होगी।  शाहरुख खान की इस वर्ष पठान और जवान जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुयी है। शाहरूख की फिल्म ‘डंकी’ भी इसी वर्ष प्रदर्शित होने वाली है। फिल्म डंकी का एक नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर पर फिल्म की रिलीज डेट भी लिखी हुई हैं।

फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होगी।  इस पोस्टर में शाहरुख खान पीले रंग का कुर्ता पहने हैं और कंधे पर और हाथ में बैग और जैकेट लिए हैं। हालांकि इस पोस्टर में शाहरुख का फेस नहीं दिख रहा है। वही पीठ करके खड़े हुए हैं। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म डंकी में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू की अहम भूमिका है। (वार्ता)

Entertainment

पुण्यतिथि पर विशेषः जब नौशाद ने मुगल-ए-आजम का संगीत देने से कर दिया था मना

पांच मई को दुनिया से रुखसत हुए थे, 25 दिसम्बर 1919 को जन्मे थे नौशाद मुंबई। वर्ष 1960 में प्रदर्शित महान शाहकार मुगल-ए-आजम के मधुर संगीत को आज की पीढ़ी भी गुनगुनाती है लेकिन इसके गीत को संगीतबद्ध करने वाले संगीत सम्राट नौशाद ने पहले मुगल-ए-आजम का संगीत निर्देशन करने से इंकार कर दिया था। […]

Read More
Entertainment

‘पुकार- दिल से दिल तक’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी सायली सालुंखे

एक मां और दो बेटियों के जीवन की नई कहानी को देखकर रह जाएंगे दंग मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अपने आगामी शो ‘पुकार दिल से दिल तक’ के साथ दर्शकों का दिल जीतनेके लिए तैयार है, जो प्यार, नुकसान, और मुक्ति की सम्मोहक कहानी है। यह शो जयपुर की पृष्ठभूमि परआधारित है, जहां आधुनिकता परंपरा […]

Read More
Entertainment

इसी महीने 24 को रिलीज हो जाएगी धांसू फिल्म ‘भैया जी’

मनोज वाजपेयी के नए रूप को देखकर दंग रह जाएंगे दर्शक मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म ‘भैया जी’ 24 मई को रिलीज होगी। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया है। वीडियो क्लिप में मनोज बाजपेयी को एक्शन अवतार में दिखाया गया है। उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया […]

Read More