शुक्रवार के दिन इन पांच राशियों को मिल रहा है धन का लाभ और जानें बाकी राशियों का हाल

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता

मेष : घर का माहौल अच्छा रखना होगा। पारिवारिक सदस्यों से मेल-जोल बढ़ा कर रखना होगा, कहीं घूमने भी जा सकते हैं। अंतरिक्ष में ग्रहों की स्थिति के कारण स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है, इसका ध्यान रखना होगा।

वृष : आर्थिक रूप से आपको सजग रहना होगा, आज लाभ का दिन है इसलिए लाभ के लिए मेहनत पर फोकस रखना होगा। पारिवारिक कलह से बहुत अलर्ट रहें। सारी ऊर्जा अनावश्यक कलह में बर्बाद हो सकती है।

मिथुन : समय के महत्व को समझते हुए आज उन्हीं कार्य को वरीयता देनी होगी जो अधिक महत्वपूर्ण हैं। निवेश करने से पहले राय अवश्य लें अन्यथा पैसा डूब सकता है।

कर्क : अतिथि देवो भवः आज आतिथ्य करने का मौका मिल सकता है। प्रेम दें जिससे उनकी शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्राप्त हों। यदि आप वाहन काफी तेज चलाते हैं तो सावधान हो जाएं।

ज्ञान और अंतर्दृष्टि के लिए करें नवरात्र में देवी सरस्वती आह्वाहन

सिंह : अंधकार चाहे जितना गहरा हो लेकिन प्रकाश की एक किरण उसे पराजित कर देती है। नकारात्मक परिस्थितियों में उम्मीद का दामन नहीं छोड़ना है। आज के दिन कर्ज लेने से बचें। क्रेडिट कार्ड का प्रयोग संभल कर करें।

कन्या : ऊर्जा का लाभ लेने का दिन है। जोश के साथ अपने काम पर फोकस करिए। ऊर्जा को क्रोध में परिवर्तित न होने दें। परिचितों से मनमुटाव के कारण दूरियां बढ़ सकती हैं। संबंधों को बचा कर चलें।

तुला : अधिक काम के चलते दिमाग गर्म हो सकता है, लेकिन आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान दें, आज इस मामले में दिन ठीक नहीं है।

वृश्चिक : अधिक लाभ कमाने के लिए आज कोई भी ऐसा कदम न उठाएं जिससे कि आपकी इमेज को हानि पहुंचे। कान की केयर करें, दर्द होने की आशंका है।

क्या है चातुर्मास~श्रीहरि शयन का रहस्य

धनु : ऑफिस में अपने सहकर्मियों के साथ ताल-मेल बना कर चलें। किसी भी व्यक्ति की बुराई न करें। जोड़ों का दर्द आपको परेशान कर सकता है। जिन लोगों को जोड़ों से संबंधित दिक्कतें पहले से चली आ रही हैं, उन लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

मकर : अनुपयोगी कामों में अपने समय को बिल्कुल बर्बाद न करें। समय के मोल समझते हुए, आपको इसका सदुपयोग करना होगा। अनजाने व्याक्ति का उपहार अपयश का कारण बन सकता है।

कुंभ : आज छोटी-छोटी खुशियां और आनन्द लेने के लिए तैयार रहें। यह प्रसन्नता आपको कार्य करने की ऊर्जा प्रदान करेगी। आज शॉपिंग करने से बचना चाहिए और धन को बचाकर चलने में ही फायदा है।

मीन: अपनी क्षमतानुसार किसी ज़रूरतमंद की आर्थिक रूप से सहायता करें। अपनी कीमती वस्तुओं को संभाल कर रखें। घर से कोई वस्तु मिसप्लेस हो सकती है।

 

 

Astrology

रविवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है परिवार का सहयोग जाने आज का राशिफल

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता  मेष : आज आप बहस और तनाव से खुद को थका हुआ सा पाएंगे। ज्यादा तनाव ना लें और झगड़े से बचने की कोशिश करें। अपने दोस्तों और परिजनों से प्यार से पेश आएं और अगर कोई बात बिगड़ भी जाए तो उसे प्यार और समझदारी से सुलझाने की कोशिश करें। […]

Read More
Astrology

शुक्रवार के दिन इन तीन राशियों को मिल रहा है शुभ  समाचार

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता मेष : मित्रों से आज आप को लाभ होगा और उनके पीछे धन खर्च भी होगा। सामाजिक कार्यों में अधिक अभिरुचि रहेगी। सामान्य रहें और दूसरे को बेवकूफ ना बनाएं। शुरू से ही एक दूसरे के प्रति ईमानदारी और खुलेपन से व्यवहार करना अच्छा रहेगा। किसी सहकर्मी से आत्मीयता बढऩे के […]

Read More
Astrology

गुरुवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है नौकरी और व्यवसाय में धन का लाभ

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता मेष : आपकी वाणी से आपके आस-पास के लोग प्रभावित होंगे। मन में नकारात्मक विचार आने से मन उदास रहेगा। वाहन का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। नौकरी में बदलाव या प्रमोशन होने से तरक्की संभव है। जीवन साथी को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी घेर सकती हैं। आपकी व्यस्तता आपको थका सकती है। […]

Read More