खड़गे के आने से ERCP पूर्ण करने के संकल्प को मिलेगी नई शक्ति : गहलोत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन से प्रदेश की महत्वपूर्ण पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) को पूर्ण करने के संकल्प को नई शक्ति मिलेगी। गहलोत ने खड़गे के प्रदेश कांग्रेस के ERCP जन जागरण अभियान का शुभारंभ के अवसर पर राजस्थान पहुंचने से पहले आज सुबह यह बात कही। उन्होंने कहा” वीरों की धरती राजस्थान में खड़गे का सहृदय स्वागत है। आपके आगमन से हमारे ERCP पूर्ण करने के संकल्प को नई शक्ति प्राप्त होगी।

उन्होंने कहा” महत्वाकांक्षी पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) को पूर्ण करने के संकल्प के साथ आज बारां के डोल मेला मैदान में ERCP जन जागरण अभियान का शुभारंभ करूंगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश कांग्रेस ERCP को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा नहीं देकर वादाखिलाफी करने को लेकर दोपहर में बारां के डोल मेला मैदान में कांग्रेस के ERCP जन जागरण अभियान की शुरुआत होगी। (वार्ता)

Rajasthan

दर्दनाक हादसा: राजस्थान में वैन-ट्रॉले की टक्कर में शादी में गए 9 दोस्तों की मौत, एक घायल

जयपुर। राजस्थान के झालावाड़ में हुए एक दर्दनाक हादसे में शादी के लिए मध्यप्रदेश गए नौ दोस्तों की मौत हो गई।बारात से लौटते समय हादसा हुआ। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, यहां तेज रफ्तार मारुति वैन और ट्रक-ट्रॉला के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे का शिकार हुए […]

Read More
Loksabha Ran Politics Rajasthan

राजस्थान के चुनावी रण में योगी की जय जयकार

चित्तौड़गढ़ और जोधपुर में योगी आदित्यनाथ ने किया रोड शो, उमड़ा जनसैलाब राजसमंद में योगी आदित्यनाथ ने विशाल जनसमूह को किया संबोधित  बोले योगी, पहले चरण के तूफान ने कर लिया है मोदी जी को सत्ता सौंपने का प्रण योगी का आह्वान, ‘कांग्रेस को बना दीजिए इतिहास’ बेतहाशा गर्मी में भी यूपी के सीएम योगी […]

Read More
Rajasthan

जयपुर में मकान में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगों की जलने से मौत

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के विश्वकर्मा थाना क्षेत्र के जैसल्या गांव में गुरुवार सुबह एक मकान में अचानक आग लग जानें से तीन बच्चों सहित एक ही परिवार के पांच लोगों की जलने से मौत हो गई। पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सुबह करीब साढ़े सात बजे मकान में अचानक आग लगने का […]

Read More