गुरुवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है शुभ समाचार

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता 

मेष : बेकार की गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद न करें। नौकरी में बदलाव के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफकता पा सकते हैं। वित्तीय निर्णय लेने समय अपने खर्चो का ध्यान रखें। नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोलें नुकसान हो सकता है।

वृष : आप अपनी पसंद के स्थान पर स्थानांतरित हो सकते हैं। व्यापार में तरक्की होगी और आपको कोई नई डील भी मिल सकती है। आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। जिन लोगों की आप ने मदद की थी। वही आप का विरोध करेंगे। रूचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख-सुविधा पर खर्च होगा।

मिथुन : बेफिजूल के विवादों से बचें और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। प्रेम संबंधों में अमर्यादित होने और संदेह करने से बचें। वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मोका मिलेगा। कारोबार में नए सौदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है।

कर्क : परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश करने वाले या अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के इ’छुक लोगों को अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। आप की आदतों के कारण आप ने अपनों से दुरियां बना ली। नौकरी पेशा जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। समय रहते अपने सम स्वभाव और व्यवहार को बदलें, तो अ’छा होगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा।

प्रदोष व्रत आज  है जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त व महत्व …

सिंह : वित्तीय मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे और आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी सामने आ सकता है। पारिवारिक लोगों से संबंध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे। भाग्योदय संभव है। जो भी काम करें, पूरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें। निश्चित सफल होंगे। लंबित संपत्ति मामले को अदालत से बाहर सुलझाने पर परिणाम आपके पक्ष में रहेगा।

कन्या : आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है। व्यवसायियों को अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मित्र आप के कार्यों में साहयक होंगे। सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को लेकर दुविधा है, उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे हैं।

तुला : नौकरी में परिवर्तन के लिए यह सही समय नहीं है, अत: यथास्थिति को बनाये रखने का प्रयास करें। वहीं राजनीति के चलते शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे। उचित होगा बीती बातों को भुला कर अपने रिश्तों की नई शुरुआत करें। आप की उन्नति से विरोधी को तकलीफ हो सकती है।

वृश्चिक : बहुत सोच-समझ कर बोलें। कार्यस्थल पर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। आमदनी निरंतर बनी हुई है, लेकिन खर्चे भी रहेंगे। रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बीमारी के कारण तनाव पैदा होगा, पर घबराएं नहीं अपने इष्ट पर भरोसा रखें, सब अनुकूल होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

संन्यासी श्राद्ध आज है द्वादशी का श्राद्ध संन्यासियों के लिए किया जाता हैं,

धनु : बेहतर अवसरों का सुचारू रूप से लाभ उठायेंगे। शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क आप को ख्याती दिलवा सकते हैं। कारोबार विस्तार के योग है। आपके सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई योजनाओ में पूंजी निवेश सोच-समझ कर करें। पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे।

मकर : वित्तीय मोर्चे पर दिन वांछित परिणाम देगा। आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी विकसित सकता है। यह संपत्ति की बिक्री और खरीद के लिए एक अ’छा समय है। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें। नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियों और बड़ों से मार्ग दर्शन सलाह लें।

कुम्भ : उचित विचार के बाद महत्वपूर्ण निर्णय लें। कुछ नई योजनाएं भी बनाई और कार्यान्वित की जा सकती हैं। धन आगमन में हो रही रुकावट दूर होगी। कार्यस्थल पर सहकर्मी आप की सफलता से ईर्ष्या करेंगे। कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे। कारोबार में नई तकनिकी का प्रयोग लाभांवित करेगा।

मीन : स्थान परिवर्तन के साथ पदोन्नति के प्रबल संकेत हैं। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वालों, नौकरी के लिए प्रतियोगिता या उच्च अध्ययन में प्रवेश के लिए प्रयासरत जातकों को सफलता मिलेगी। कुल मिलाकर आज अ’छा दिन है। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी। धनार्जन के नए स्रोत स्थापित होंगे।

Astrology

राशिफलः जानिए कैसा रहेगा 29 अप्रैल और क्या कह रहे हैं आपके सितारें

यदि आपकी राशि के सितारें ठीक हैं तो नया ट्राई कर सकते हैं आप राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद आज का राशिफल व पंचांगः 29 अप्रैल, 2024, सोमवार आज और कल का दिन खास 29 अप्रैल 2024 : विश्व नृत्य दिवस आज। 30 अप्रैल 2024 : कल मनाया जाएगा विश्व ईमानदारी दिवस। ज्‍योतिष का कैंसर […]

Read More
Astrology

राशिफल 26 अप्रैलः आपकी भी चमक सकती है किस्मत, शुक्रवार को ये हैं सितारों की चाल

यदि आपने नहीं देखा अपना राशिफल तो अभी पढ़िए और जानिए क्या कह रहे हैं सितारें राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद 26 अप्रैल 2024, शुक्रवार आज का राशिफल व पंचांग आज और कल का दिन खास 26 अप्रेल 1514 में, खगोलशास्त्री और गणितज्ञ निकोलस कोपरनिकस ने शनि का पहला अवलोकन किया। 27 अप्रेल 2024 : […]

Read More
Astrology

यदि आपकी राशि वृषभ, कर्क, सिंह और वृश्चिक राशि है तो आपके लिए बहुत खास है आज का दिन

ये सितारें बताते हैं आपका कैसा होगा दिन, जानें आज का राशिफल और पंचांगः 25 अप्रैल 2024, गुरुवार क्या आप जानते हैं आज और कल का खास दिन राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद 25 अप्रैल 2024 : विश्व मलेरिया दिवस आज। 25 अप्रैल 1982 को दिल्ली में टेलीविजन पर पहली बार रंगीन प्रसारण की शुरुआत […]

Read More