भाजपा संविधान बदलने की साजिश कर रही है: वामपंथी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को वामपंथी दलों ने संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ रैली का आयोजन किया जिसमें भाकपा (माले) के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी, सीपीआई महासचिव डी राजा और फारवर्ड ब्लॉक के महासचिव  देवराजन ने हिस्सा लिया। ईको गार्डन में आयोजित रैली में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार संविधान को बदलने की साजिश कर रही है। माले महासचिव दीपंकर ने कहा कि संसद का विशेष सत्र बुलाकर महिला आरक्षण विधेयक पारित कराया गया, लेकिन उसे लागू नहीं किया गया। इसे परिसीमन और जनगणना से जोड़ने का कोई तुक नहीं है। महिला आरक्षण तुरंत लागू हो और उसमें पिछड़े-दलित-आदिवासी महिलाओं के लिए कोटा भी तय किया जाए।

उन्होने बिहार में हुई जातीय जनगणना के स्वागत करते हए इसे देश स्तर पर कराने की मांग की। उन्होंने अल्पसंख्यकों को भी आरक्षण के दायरे में लाने और कुल आरक्षण की सीमा बढ़ाने व तर्कसंगत बनाने की बात की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार संविधान को बदलने की साजिश कर रही है। कामरेड दीपंकर ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश को बड़ी भूमिका निभानी है और BJP को विदा करना है। इसके लिए बड़ी एकता की जरुरत है। रैली को भाकपा के गिरीश शर्मा, माकपा की सुभाषिनी अली, माले के ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा व कृष्णा अधिकारी सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। (वार्ता)

Raj Dharm UP

दावे फेल जारी है हैवानियत: तमाम कोशिशों के बावजूद थम नहीं रहीं दुष्कर्म की घटनाएं

हिफाजत बनी चुनौती: राजधानी लखनऊ नाबालिग को बंधक बनाकर गैंगरेप पीड़ित परिवार की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में महिलाओं व लड़कियों की हिफाजत चुनौती बनती जा रही है। बीते दिनों हुई कई घटनाओं के मामले शांत भी नहीं पड़े कि राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची […]

Read More
Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More
Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More