राहुल गांधी आज मध्यप्रदेश में, आदिवासियों के बीच करेंगे सभा को संबोधित

ब्यौहारी/शहडोल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी आज शहडोल जिले के ब्यौहारी में पार्टी की जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया कि गांधी सुबह लगभग पौने 12 बजे सतना पहुंचेंगे। इसके बाद वे और कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ हेलीकाप्टर द्वारा दोपहर 12 बजे सतना से रवाना होकर दोपहर साढ़े 12 बजे शहडोल जिले के ब्यौहारी पहुंचेंगे। दोनों नेता यहां जनसभा को संबोधित करेंगे।

उन्होंने बताया कि गांधी और कमलनाथ दोपहर लगभग पौने दो बजे ब्यौहारी से हेलीकॉटर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर सवा दो बजे सतना पहुंचेंगे। यहां से गांधी दोपहर लगभग ढाई बजे सतना से विशेष विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। शहडोल जिला पूरी तरह आदिवासीबहुल है। यहां की तीनों विधानसभा सीटें ब्यौहारी, जैतपुर और जयसिंहनगर, फिलहाल भाजपा के कब्जे में है। ऐसे में ये क्षेत्र कांग्रेस के लिए काफी अहम है।(वार्ता)

Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में छह लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत छह संसदीय क्षेत्रों में चुनाव संबंधी अधिसूचना आज जारी होने के साथ ही नामांकनपत्र दाखिले की प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अनुसार पहले चरण में सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्रों में चुनाव होगा। अधिसूचना जारी […]

Read More
Madhya Pradesh

Lok Sabha Elections : मध्यप्रदेश की छह सीटों के लिए अधिसूचना कल होगी जारी

भोपाल। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत मध्यप्रदेश में छह संसदीय सीटों के लिए कल अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार पहले चरण के लिए कल अधिसूचना जारी होने के साथ ही उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरु हो जाएगा। नामांकन 27 मार्च […]

Read More
Madhya Pradesh

शिवराज का विदिशा संसदीय क्षेत्र में प्रचार अभियान शुरू

विदिशा। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विदिशा संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान का प्रचार अभियान प्रारंभ हो गया है।  चौहान ने सोमवार को विदिशा संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले इछावर विधानसभा क्षेत्र में यात्रा के साथ ही सीहोर जिला मुख्यालय पर पार्टी के भोपाल लोकसभा चुनाव कार्यालय की […]

Read More