जवान ने वर्ल्डवाईड 1100 करोड़ रूपये की कमाई की,

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान की फिल्म जवान ने वर्ल्डवाइड 1100 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। एटली के निर्देशन में बनी शाहरुख खान की जवान सात सितंबर को प्रदर्शित हुयी थी। जवान फिल्म की रिलीज के पांचवे हफ्ते की शुरुआत हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म जवान रिकार्ड कमाई कर रही है।

जवान की कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही। फिल्म जवान के लेटेस्ट वर्ल्डवाइड आंकड़े सामने आ चुके हैं। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की तरफ से फिल्म जवान का ऑफिशियल कलेक्शन बताया गया है। जवान’ ने दुनियाभर में 1117.39 करोड़ का कारोबार कर लिया है।

गौरी खान और शाहरुख की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले फिल्म जवान को प्रोड्यूस किया गया है। जवान में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर और रिद्धि डोगरा भी शामिल है।(वार्ता)

Entertainment

मोनालिसा को पढ़ाते हुए बॉलीवुड फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा का वीडियो हुआ वायरल

मुंबई। डायरेक्टर सनोज मिश्रा का एक वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें महाकुंभ में वायरल हुई लडकी मोनालिसा को क ख ग पढ़ा रहे हैं। इस बात की जानकारी फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला ने दी है। उत्तर- प्रदेश के प्रयागराज में 16 अगस्त 1990 को जन्मे संजय भूषण […]

Read More
Entertainment

ममता कुलकर्णी ने महामंडलेश्वर पद से दिया इस्तीफा

महाकुंभनगर। बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से त्याग पत्र दे दिया है। यह जानकारी उन्होने एक वीडियो जारी कर साझा की। ममता ने कहा कि  मैं महामंडलेश्वर ममता नंद गिरि अपने पद से इस्तीफा दे रही हूं। उनके महामंडलेश्वर घोषित करने के बाद किन्नर अखाड़े में जो समस्याएं उठ रही […]

Read More
Entertainment

ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘डंस’ का ट्रेलर लॉन्च

हार्डकोर एक्शन में दिखे भोजपुरी सिनेमा के हिट मशीन लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के हिट मशीन और ट्रेंडिंग स्टार कहे जाने वाले स्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘डंस’ का ट्रेलर फिल्म के मेकर ने आज लॉन्च कर दिया है। इस ट्रेलर को खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म के ट्रेलर में खेसारी लाल यादव […]

Read More