सरकार ने 2000 के नोट पर बेवजह बर्बाद किए हजारों करोड़ : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि 2000 के नोट को विदाई दी गई है लेकिन सरकार को सोचना चाहिए कि नागरिकों के हजारों करोड़ रुपए इस नोट की छपाई पर बेवजह बर्बाद क्यों किये। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने शनिवार को यहां जारी बयान में कहा कि आज जब देश 2000 रुपए के नोट को अंतिम विदाई दे रहा है तब आठ नवंबर 2016 के तुगलकी फैसले के कारण आई भयंकर मुसीबत को याद करें।

उन्होंने कहा,कि उस समय पार्टी नेता राहुल गांधी समेत जितने लोगों ने भी इसके पीछे के लॉजिक पर सवाल उठाया था, उन सबका स्वघोषित विश्वगुरु के लिए ढोल पीटने वालों ने मज़ाक उड़ाया था। कुछ लोगों ने तो यह तक दावा कर दिया था कि इनमें माइक्रो-चिप लगे होंगे और इनसे काले धन पर नज़र रखने में मदद मिलेगी। प्रवक्ता ने कहा,कि अब, करदाताओं के हज़ारों करोड़ रुपए बिना मतलब के बर्बाद करने और देश भर में लाखों सूक्ष्म और लघु व्यवसायों को नष्ट करने के बाद, मोदी सरकार अगले हेडलाइन मैनेजमेंट के लिए कोई कदम उठाएगी। (वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More