एशियाई खेल: भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने सिंगापुर को 16-1 से हराया

हांगझोउ। भारत की पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ियों ने मंगलवार को पूल ए के अपने दूसरे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए सिंगापुर को 16-1 से पीट दिया। आज गोंगशू कैनाल स्पोर्ट्स पार्क स्टेडियम में खेले गये इस मुकाबले में भारत की ओर से मनदीप सिंह ने 12वें, 30वें, 51वें, ललित उपाध्याय ने 16वें, गुरजंत सिंह ने 22वें, विवेक सागर प्रसाद ने 23वें, हरमनप्रीत सिंह ने 24वें, 39वें,40 वें, 42वें , मनप्रीत सिंह ने 37वें, समशेर सिंह ने 38 वें, अभिषेक ने 51वें , 52वें और वरुण कुमार ने 55 वें, 56 वें मिनट गोल दागे। सिंगापुर के लिए एक मात्र गोल मुहम्मद जकी बिन जुल्कारनैन ने 53 वें मिनट में किया।

इस जीत के साथ, तीन बार के एशियाई चैंपियन भारत ने पूल ए में अपनी स्थिति मजबूत कर ली। प्रत्येक पूल से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में भिडेंगी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले मैच में भारत की पुरुष हॉकी टीम ने उज्बेकिस्तान पर 16-0 से शानदार जीत दर्ज की, जबकि सिंगापुर को अपने शुरुआती मुकाबले में पाकिस्तान से 11-0 से बड़ी हार का सामना करना पड़ा। उज्बेकिस्तान मैच से बाहर रहने के बाद अपने करिश्माई कप्तान हरमनप्रीत सिंह के प्लेइंग इलेवन में लौटने के साथ, भारत ने तुरंत आक्रमण शुरू कर दिया।

भारत ने प्रतिद्वंद्वी के हाफ में बढ़त बनाना जारी रखा और मैदानी गोल से स्कोरिंग की शुरुआत की। मनदीप सिंह ने गतिरोध को तोड़ने के लिए गुरजंत सिंह से एक पास को पुनर्निर्देशित किया। पहला क्वार्टर भारत की बढ़त 1-0 रही। दूसरे क्वार्टर में भारत ने अपनी बढ़त दोगुनी कर दी। इससे पहले कि सिंगापुर शुरुआती झटकों से उबर पाता, भारत के गुरजंत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, हरमनप्रीत सिंह और मनदीप सिंह ने चार और गोल दाग दिए। ब्रेक के बाद, भारत ने अपना दबदबा जारी रखा और 10 और गोल दाग दिये। जबकि सिंगापुर की ओर से एकमात्र गोल मुहम्मद जकी बिन ज़ुल्करनैन ने किया। भारतीय पुरुष हॉकी टीम गुरुवार को मौजूदा एशियाई खेलों की चैंपियन जापान से मुकाबला होगा। (वार्ता)

Sports

भारत की बेहतरीन गेंदबाजी, बांग्लादेश को 45 रनों से करारी शिकस्त

सिलहट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय महिला टीम ने किया बड़ा कारनामा भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर बनाया 145 रन सिलहट। यास्तिका भाटिया, शेफाली वर्मा और कप्तान हरमनप्रीत कौर की शानदार पारियों और उसके बाद रेणुका सिंह और पूजा वस्त्रकर की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत भारतीय महिला टीम ने रविवार […]

Read More
homeslider Sports Uncategorized

Don’t Worry… प्ले ऑफ में अभी भी पहुंच सकती है RCB

एकतरफा मैच में SRH को RCB ने चटाया धूल, धराशायी हो गई टीम कोहली, पाटीदार और ग्रीन ने खेली शानदार पारी बड़े लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई सनराइजर्स हैदराबाद नई दिल्ली। दुनिया के सबसे धांसू बल्लेबाज और भारतीय रन मशीन विराट कोहली की टीम को हारते हुए देखकर सब कोई कह रहा था कि […]

Read More
Sports

ऋषभ की धांसू पारी के बाद आखिरी गेंद पर जीती दिल्ली कैपिटल्स (DC)

गुजरात टाइटन्स (GT) की टीम 225 रनों के बदले 221 रन ही बना सकी अक्षर पटेल ने तीन नम्बर पर आकर शानदार 66 रनों की पारी खेली नई दिल्ली। जीत की पटरी पर लौट चुकी दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने एक बार फिर गुजरात टाइटंस (GT) को हरा दिया। कप्तान ऋषभ पंत नाबाद (88) और अक्षर […]

Read More