यूपी पुलिस के कांस्टेबल सहित तीन स्मैक तस्कर उत्तराखंड में गिरफ्तार, एक करोड़ से अधिक कीमत का स्मैक बरामद

उमेश तिवारी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चलाये गये अभियान “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” के सपनों को साकार करने के लिए पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रह्लाद नारायण मीणा की पहल पर युवाओं को नशे के मकड़जाल से बचाने हेतु जनपद में मादक पदार्थाे की तस्करी करने वालों के विरूद्व सख्त कदम उठाते हुए नशे के सौदागरों पर कार्यवाही किये जाने हेतु थाना प्रभारियों एवं एसओजी टीम को सतर्क किया गया है। इसी क्रम में नैनीताल पुलिस को उत्तराखंड में अब तक की सबसे बड़ी मात्रा में स्मैक बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रह्लाद नारायण मीणा के निर्देश में शुक्रवार को नोडल अधिकारी एएनटीएफ एवं एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चन्द्र, एसपी सीटी हल्द्वानी हरवंस सिंह तथा क्षेत्राधिकारी लालकुआं संगीता के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुऑ डीआर वर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक गौरव जोशी द्वारा हमराही कर्मियों द्वारा साथ सुभाष नगर बैरियर लालकुआ जनपद नैनीताल में चैंकिग के दौरान मोटरसाइकिल स्पलैन्डर प्लस न0 UK-19-8276 में 03 युवकों के कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक बरामद किया गया।

तीनों को गिरफ्तार कोतवाली लालकुआ में धारा- 8/21/60 अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। तस्करी में संलिप्त वाहन को सीज किया गया है। पूछताछ में रविन्द्र सिंह बरेली जिले में पुलिस विभाग में कॉस्टेबल के पद पर नियुक्त है तथा उच्चाधिकारियो से अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। तीनों के आपराधिक इतिहास खॅगाला जा रहे हैं।अभियुक्तगण मोरपाल उम्र 20 वर्ष पुत्र लीलाधर निवासी दुनका आनन्दपुर जिला बरेली उत्तर प्रदेश ,अर्जुन पाण्डे उम्र 21 वर्ष पुत्र मनोज कुमार पाण्डे निवासी- आजादनगर बरेली, रविन्द्र सिंह उम्र 27 वर्ष पुत्र रामकुमार निवासी सिलाना, बागपत उत्तर प्रदेश के कब्जे कुल 1075.1 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। मोरपाल से- 420.9 ग्राम स्मैक बरामद, अर्जुन पाण्डे से 439.9 ग्राम स्मैक बरामद, रविन्द्र सिंह से 214.3 ग्राम स्मैक बरामद की गई। बरामद स्मैक की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपए बताई गई है। इस बड़ी सफलता पर पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा 25 हज़ार रुपये एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रह्लाद नारायण मीणा द्वारा 2,500 रूपये के ईनाम से पुरूस्कृत करने की घोषणा की है। इस दौरान पुलिस टीम में संगीता क्षेत्राधिकारी लालकुआ , उपनिरीक्षक गौरव जोशी, कांस्टेबल दयाल नाथ, चन्द्र शेखर ,अशोक कम्बोज , SOG के भानु प्रताप , दिनेश नागरकोटि रहे।

Uttarakhand

GOOD NEWS: उत्तराखंड में आदि कैलाश के लिए अब हेलीकॉप्टर से भर सकेंगे उड़ान

ट्रिप टू टेम्पलस ने आदि कैलाश व ओम पर्वत तीर्थयात्रा में जोड़ा नया आयाम भारत के सबसे मुश्किल ट्रेक को भी पार कर किया जा सकेगा आदि-कैलाश के दर्शन पिथौरागढ़। हिंदू तीर्थ पर्यटन के विकास में एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड (UTDB) और Trip to Temples ने आदि कैलाश और ओम […]

Read More
Uttarakhand

तरसेम सिंह की हत्या मामले की जांच के लिए SIT गठित

देहरादून। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत, स्थित प्रमुख सिक्ख गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के कारसेवा प्रमुख की हत्या मामले की उच्च प्राथमिकता से जांच की जाएगी। इसके लिए, पुलिस के विशेष कार्य बल (STF) और स्थानीय पुलिस अधिकारियों की एक संयुक्त विशेष अन्वेषण दल (SIT) का गठन किया जा रहा है। यह जानकारी हत्या […]

Read More
Uttarakhand

केंद्र द्वारा उत्तराखंड में पैक्स कंप्यूटरीकरण को धनराशि मंजूर

देहरादून। उत्तराखंड में 670 पैक्स के कंप्यूटरीकरण के लिए गुरुवार को केंद्र सरकार द्वारा 13 करोड़ 47 लाख 88 हजार 610 रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई। धनराशि स्वीकृत करने पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह का […]

Read More