अडानी-हिंडनबर्ग मामले की जांच, नई विशेषज्ञ समिति गठित करने की सुप्रीम कोर्ट से गुहार

नई दिल्ली। हिंडनबर्ग रिपोर्ट में अडानी समूह के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच के लिए एक नई विशेषज्ञ समिति गठित करने का निर्देश देने की गुहार लगाते हुए उच्चतम न्यायालय में एक रिट याचिका दायर की गई है। अनामिका जायसवाल द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि शीर्ष अदालत द्वारा गठित पिछली विशेषज्ञ समिति के सदस्यों के हितों के स्पष्ट टकराव के मद्देनजर नई समिति गठित करने का निर्देश शीर्ष अदालत को देना चाहिए। याचिका में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के पूर्व अध्यक्ष ओपी भट्ट, ICICI के पूर्व अध्यक्ष एमवी कामथ और वकील सोमशेखर सुंदरेसन और अडानी समूह के बीच हितों के टकराव को दर्शाने वाले कथित उदाहरणों का हवाला दिया गया है।

उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे की अध्यक्षता वाली समिति में सभी सदस्यों को शीर्ष अदालत द्वारा नामित किया गया था। शीर्ष अदालत ने अधिवक्ता विशाल तिवारी और अन्य द्वारा दायर याचिकाओं पर सुनवाई के बाद दो मार्च 2023 को हिंडनबर्ग रिपोर्ट में अडानी समूह के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच के लिए विशेषज्ञ समिति का गठन किया था, जिसे यह भी जांच करने को कहा गया था कि क्या यह कोई नियामक विफलता थी। (वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More