बुधवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है आर्थिक लाभ के योग

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता 

मेष : आज के दिन आपका स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा रह सकता है। आज परिवार की किसी बुजुर्ग व्यक्ति से धनलाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज वाणी में मधुरता बनाए रखें और किसी से भी द्वेष ना करें। आज वाहन चलाते समय आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आज गाय को अपने हाथों से रोटी देना आपके लिए शुभ है।

 वृषभ : आज दिन भर आपका मन चंचल बना रहेगा। एक जगह आपका मन नहीं रुकेगा। मन को एकाग्र करने के लिए मधुर संगीत सुनें। आज भाग्य आपके साथ है लेकिन राशि में कर्म प्रधान है। इसलिए कार्य पर ध्यान दें। आज जो भी कार्य आप मेहनत और लगन के साथ करेंगे और उनमें आपको सफलता मिलेगी।

मिथुन : आज दिन सामान्य रहेगा लेकिन आज छोटे छोटे कार्यों के लिए बड़ी बड़ी मेहनत आपको करनी पड़ सकती है। आज दैनिक कार्यों में व्यवधान भी आ सकते हैं। इसलिए अपने कार्यों पर ध्यान दें। अपने कार्यों को किसी अन्य सहकर्मी के सहारे ना छोड़ें। आज परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में भी आप शामिल हो सकते हैं। आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचें।

कर्क : कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है लेकिन आज आपको धैर्य बनाकर रखना होगा। अपने मन को काबू में रखना होगा। आज आपका मन ऐसे कार्यों की ओर दौडऩे की कोशिश करेगा जो अनुचित होंगे। ऐसे में आपको संयम बरतना आवश्यक है। धार्मिक कार्यक्रमों में जाने का मौका मिल सकता है। आज मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है।

मासिक शिवरात्रि आज है जानिए शुभ मुहूर्त व व्रत विधि और महत्‍व…

सिंह : आज भाग्य आपके साथ है। धन लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं लेकिन आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। खाने पीने की वस्तुओं मैं सावधानी बरतनी जरूरी है। आज खर्च की अधिकता भी आपकी राशि में दिखाई दे रही है। इसलिए खर्च करते समय सावधान रहें। आज किसी भूखे व्यक्ति को खाना खिलाना आपके लिए शुभ है।

कन्या : आज का दिन धन लाभ वाला है। आज रुका हुआ धन आपके पास लौटेगा। अगर आप व्यापारी है तो सामान्य लाभ आपको होगा अगर आप बिजनेस करते हैं तो भी आपके लिए लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। आज उन लोगों को उधारी याद दिलाएं जिन्हे आपने पूर्व में पैसा उधार दिया था। आज उधार पैसा वापस लौटने के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं।

तुला : आज आर्थिक लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज आय के स्रोत बनेंगे और ऐसे मौके आपको मिलेंगे जो भविष्य तक आपको धन लाभ देते रहेंगे। आज किसी से भी ईष्र्या आपको नहीं करनी है। आज आंख मूंदकर विश्वास करने से भी बचें। आज जो भी सूचनाएं आपको मिलेंगी उन पर भरोसा करना उचित नहीं है। सूचनाओं को पुष्ट जरूर कर लें।

वृश्चिक : आप पिछले कुछ दिनों से जिन चिंताओं में घिरे हुए थे आज उनमें कमी आएगी। आज अपने लिए वस्त्र आप खरीदेंगे। खर्च की अधिकता आपकी राशि में आज दिखाई दे रही है। अगर आप पिछले कई दिनों से सपनों का आशियाना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज अपने घर का सपना पूरा होगा। जीवनसाथी से आज मन की खूब बातें करें।

इस व्रत से मिलेगी कर्ज से मुक्ति, दूर होगा आर्थिक संकट

धनु : आज का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज सीनियर से विवाद हो सकता है। अपने कार्यों को अच्छी तरह से पूर्ण करें। सहकर्मियों पर किसी भी कार्य को छोडऩा आज उचित नहीं है। धन लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं लेकिन इसके साथ ही खर्च भी बढ़ेगा। इसलिए खर्च करते समय सावधान रहने की आवश्यकता है।

मकर : आज परिवार में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। विशेषकर माता के स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। आज छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आपको आ सकता है। इससे परिवार में तनाव हो सकता है। इसलिए गुस्सा करने से बचें वाणी में मधुरता बनाए रखें और सकारात्मक सोच के साथ कार्य को आगे बढ़ाएं।

कुंभ : आज आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी। परिवार में किसी व्यक्ति से अपका विवाद हो सकता है। छोटी-छोटी बातों पर बहस करना आपके लिए आज उचित नहीं है। पिता का भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है। मित्रों का भी भरपूर सहयोग आज आपको मिलेगा। ध्यान रहे आज किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना आपके लिए उचित नहीं है।

मीन : आज दैनिक कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। रोजमर्रा के कार्यों के लिए आज आपको सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आज जीवन साथी से भी मतभेद होने की आशंका भी आपकी राशि में दिखाई दे रही है। आज श्रीहनुमान का स्मरण करने मात्र से आज आपके सारे कष्ट दूर होंगे और आपके दुश्मन भी खुद ही परास्त हो जाएंगे।

Astrology

आपकी राशि के लिए शुभ है आज का दिन 08 मई, 2024, बुधवार, जानिए आज का राशिफल व पंचांग

किन राशियों को खूब मिल रहा है सितारों का साथ इन-इन राशि के लोगों को उठाना पड़ सकता है परेशानी राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद आज और कल का दिन खास 08 मई 2024 : श्री शुकदेव जयंती आज। 08 मई 2024 : विश्व रेडक्रॉस दिवस आज। 08 मई 2024 : देवकार्य अमावस्या आज। 09 […]

Read More
Astrology

कुंडली में इन भावों में बैठे हों बुध तो आप बनेंगे बुद्धिमान और मिलेगी सफलता

बुध को ज्योतिष में बुद्धि, एकाग्रता, वाणी, त्वचा, सौंदर्य आदि का कारक ग्रह माना गया है। साथ ही इनको ग्रहों का राजकुमार का दर्जा प्राप्त है। स्वाभाविक है जब आपकी बौद्धिक क्षमता अच्छी होगी तो आप तार्किक भी होंगे और समझदार भी। लेकिन अच्छी बुद्धि और तार्किक क्षमता आपको तब ही प्राप्त होती है जब […]

Read More
Astrology

आज का राशिफल व पंचांग

07 मई, 2024, मंगलवार आज और कल का दिन खास **************** 07 मई 2024 : पितृकार्य अमावस्या आज। 07 मई 2024 : गुरुदेव रविन्द्रनाथ टैगोर जयंती आज। 07 मई 2024 : विश्व अस्थमा दिवस आज। 08 मई 2024 : श्री शुकदेव जयंती कल। 08 मई 2024 : विश्व रेडक्रॉस दिवस कल। 08 मई 2024 : […]

Read More