घोसी में सपा को ताज, भाजपा को तगड़ा झटका

  • नहीं चला मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों का जादू
  • उपचुनाव भाजपा के नकारात्मक और झूठी राजनीति की करारी हार: डी.पी.यादव

ए अहमद सौदागर


लखनऊ।  घोसी विधानसभा उपचुनाव भारी जीत दर्ज कर जनता की ओर बढ़ रही समाजवादी पार्टी के पक्ष में जिस तरह से परिणाम सामने आए हैं, उससे बड़े-बड़े राजनैतिक धुरंधरों के पेशानी पर बल साफ़ दिखाई पड़ रहे हैं। वहीं इस मामले में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सपा नेता डी.पी. यादव ने कहा कि इस उप चुनाव में भाजपा की हार उसके नफरतिया,नकारात्मक व झूठी राजनीति की करारी हार है। भाजपा की सरकार में जनता बेतहाशा व कमरतोड़ महंगाई,ऐतिहासिक बेरोजगारी,खस्ताहाल स्वास्थ्य व्यवस्था व बदहाल कानून व्यवस्था से त्रस्त है और त्राहि-त्राहि कर रही है।

भाजपा की सरकार जनता के मूलभूत मुद्दों महंगाई,बेरोजगारी,शिक्षा,स्वास्थ्य व कानून व्यवस्था पर ध्यान न देकर नफरत,नकारात्मक व झूठ की राजनीति कर रही है,जिसको उत्तर प्रदेश सहित भारतवर्ष की जनता भली-भांति समझ चुकी है।यह उपचुनाव 2024 के लोकसभा चुनाव का लिटमस टेस्ट व सेमीफाइनल था, जिसमें भाजपा पूरी तरह से फेल हो चुकी है। घोसी उपचुनाव से जनता ने यह सिद्ध कर दिया कि वह अब भारतीय जनता पार्टी के कुशासन से छुटकारा पाना चाहती है। 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी को हराने का काम करेगी।

Central UP

क्षत्रिय संगठन हुए एकजुट

यूपी क्षत्रिय समन्वय समिति का किया गठन प्रदीप सिंह बब्बू बने संयोजक लखनऊ। लखनऊ में उत्तर प्रदेश के 16 क्षत्रिय संगठनों ने बैठक कर ऐतिहासिक पहल करते हुए ‘उत्तर प्रदेश क्षत्रिय समन्वय समिति’ का गठन किया। समिति का प्रदेश संयोजक सर्वसम्मति से प्रदीप सिंह बब्बू को चुना गया। प्रदेश में क्षत्रिय हितों के मुद्दों पर […]

Read More
Central UP

गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता रैली

लखनऊ।  महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर विद्यांत हिंदू पीजी कॉलेज NSS इकाइयों ने स्वच्छता अभियान एवं स्वच्छता रैली का आयोजन किया। यह कार्यक्रम कॉलेज प्राचार्य प्रो. धर्म कौर के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संपन्न हुआ। प्रो. कौर ने स्वच्छता पर मूल्यवान अंतर्दृष्टि प्रदान की और छात्रों को स्वच्छ और हरित वातावरण बनाए रखने के […]

Read More
Central UP

निर्माणाधीन बिल्डिंग की बेसमेंट धंसी

मलबे में दबकर दो लोगों की मौत, एक दर्जन से अधिक ज़ख़्मी ए अहमद सौदागर राजधानी लखनऊ के वृंदावन योजना सेक्टर 11 में गुरुवार की देर रात अचानक उस समय हड़कंप मच गया जब एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में बेसमेंट की खुदाई के दौरान धंस गई। इस हादसे में काम कर रहे दो मजदूरों की मलबे […]

Read More