विपक्षी INDIA का अंतर्द्वंद्व

डॉ दिलीप अग्निहोत्री

मुंबई में विपक्षी इं डि या की बैठक एक दिलचस्प नज़ारे के साथ समाप्त हुई। मंच पर वह दिग्गज विराजमान थे, जिन पर कुछ वर्ष पहले अरविंद केजरीवाल ने घोटालों के गंभीर आरोप लगाए थे। आज वही केजरीवाल मोदी सरकार को देश की सर्वाधिक भ्रष्ट घोषित कर रहे थे। जबकि उनकी नई राजनीति भी बेनकाब हो चुकी है। उनकी सरकार खुद घोटालों में घिरी है। मुंबई में लालू यादव भी ईमानदार सरकार की दुहाई दे रहे थे। राजद के शासन पर जंगलराज और घोटालों के आरोप लगाने वाले नीतीश भी उनके साथ हैं। राहुल गांधी थे, सोनिया गांधी थी। नेशनल हेराल्ड नजरअंदाज था। राहुल को लद्दाख की चिंता थी। उनसे हरवाहे ने कहा कि चीन ने जमीन क़ब्ज़ा कर ली।

कांग्रेस के शासनकाल में सर्वाधिक उपेक्षित लद्दाख था। मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर में संवैधानिक सुधार करके लद्दाख के साथ न्याय किया। आज लद्दाख विकास की मुख्यधारा में शामिल है। इतना अवश्य हुआ कि विपक्षी इंडिया में भारी भरकम शब्दों में कोई कमी नहीं थी।  इंडिया गठबंधन जुडेगा भारत,जीतेगा इंडिया’ थीम पर चुनाव में उतरेगा। इसके साथ ही संविधान और लोकतंत्र की भी दुहाई दी गई। इन्हें खतरे में बताया गया। यह बताने का प्रयास हुआ कि विपक्षी इंडिया के सत्ता में पहुँचते ही संविधान लोकतंत्र मजबूत हो जाएगा। लेकिन किसी भी पार्टी ने अतीत में अपने शासन का उल्लेख नहीं किया। पश्चिम बंगाल, बिहार, राजस्थान, केरल आदि प्रदेशों की सच्चाइ सामने हैं। राजद का पंद्रह वर्षीय शासन लोग भूले नहीं हैं। यूपीए सरकार के दस वर्ष भी लोगों को याद हैं।

Raj Dharm UP

कुशीनगर में स्थापित होगा कृषि विश्वविद्यालय: योगी

योगी ने कहा- कृषि को उत्तम रोजगार का साधन बना रही है हमारी सरकार बोले CM- पलायन कर रहे किसानों को हम फिर से खेती से जोड़े रहे हैं, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कृषि के माध्यम से हमारे किसान अपना जीविकोपार्जन करने के साथ ही देश की अर्थव्यवस्था में भी सहयोग करते […]

Read More
Raj Dharm UP

सनातन ही धर्म, बाकी सब संप्रदाय व उपासना पद्धति : योगी

युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ व राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की पुण्य स्मृति में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का विश्राम गोरखपुर । मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि धर्म एक ही है, वह है “सनातन धर्म”। बाकी सब संप्रदाय और उपासना पद्धति हैं। सनातन धर्म मानवता का धर्म है। यदि सनातन धर्म पर आघात होगा […]

Read More
Raj Dharm UP

बिहार में जाति आधारित गणना की रिपोर्ट जारी, अखिलेश यादव बोले- ये देश की तरक्की का रास्ता

लखनऊ। बिहार के नीतीश कुमार सरकार ने जाति जनगणना को जारी करके एक बड़ा दांव खेला है। सरकार की तरफ जारी किए गए आंकड़े के अनुसार बिहार में 36 फीसदी अत्यंत पिछड़ा, 27 फीसदी पिछड़ा वर्ग, 19 फीसदी से ज्यादा अनुसूचित जाति और 1.68 फीसदी अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या बताई गई है। इसके बाद से […]

Read More