सीमा हैदर के बाद अब बांग्लादेश की सानिया युवक के प्यार में पहुंची नोएडा, फिर कहानी में आया ये ट्विस्ट

उमेश तिवारी

सीमा हैदर और सचिन की प्रेम कहानी से भला कौन परिचित नहीं होगा। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से भागकर भारत के ग्रेटर नोएडा आई सीमा हैदर की कहानी बेहद दिलचस्प है। अब ऐसी ही एक प्रेम कहानी नोएडा में एक बार फिर सामने आई है। एक युवक के प्यार में एक बांग्लादेशी महिला अपने एक साल के बेटे के साथ भारत आई है।

एक साल के बच्चे के साथ नोएडा पहुंची महिला

जानकारी के मुताबिक बांग्लादेश की रहने वाली एक महिला सानिया अख्तर अपने एक साल के बच्चे को लेकर नोएडा पहुंची है। सानिया नोएडा के सौरभ कांत तिवारी नाम के एक युवक के लिए बांग्लादेश से नोएडा वीजा देकर भारत आई है। बताया जा रहा है कि महिला ने बांग्लादेश गए सौरभ कांत तिवारी से तीन साल पहले शादी किया था, जिसके बाद अब पति से मिलने के लिए अपने एक साल के बच्चे के साथ भारत आई है। हालांकि यहां आने पर पता चला कि युवक ने पहले ही किसी और से भारत मे शादी कर ली है। अब वह बांग्लादेशी महिला सोनिया अख्तर को साथ नहीं रखना चाहता।

युवक के साथ रहना चाहती है सानिया

हालांकि सोनिया अख्तर पति सौरभ के साथ रहना चाहती है। अब पूरा मामला नोएडा पुलिस तक पहुंच गया है, सानिया आज बच्चे के साथ सेक्टर 108 स्थित पुलिस कमिश्नर दफ्तर पहुंची थीं, अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला ने बताया कि उसका नाम सानिया अख्तर है। वो भारत में अपने पति सौरभ के लिए आई है और वो अपने पति के साथ रहना चाहती है।

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More