योगी की अयोध्या यात्रा

डॉ दिलीप अग्निहोत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समय समय पर अयोध्या की यात्रा करते हैं। उनका यह क्रम दशको से चल रहा है। यह उनकी आध्यात्मिक चेतना का भी विषय रहा है। मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी अयोध्या यात्रा में विकास कार्यों का भी समावेश हुआ। उनके प्रयासों से अयोध्या का विश्व स्तरीय विकास ही रहा है।

उन्होंने भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ किया था। वैश्विक कीर्तिमान स्थापित करते हुए यह परम्परा आगे बढ़ रही है। भव्य श्रीराम मन्दिर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या यात्रा के दौरान  सरयू होटल में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर अयोध्या में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के अन्दर गुणवत्ता के साथ पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आगामी दीपोत्सव को देखते हुए तैयारियां की जाएं। यह सुनिश्चित किया जाए कि अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलें।

श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर का निरीक्षण कर मन्दिर के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में भगवान श्रीरामलला का दर्शन-पूजन किया। महंत परमहंस रामचन्द्र दास जी महाराज की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। दिगम्बर अखाड़ा के मंदिर में पूजा की। यहां प्रमुख महंत सुरेश दास,नये महंत रामलखन दास के महंती समारोह में सहभागी हुए। संतों से भी अयोध्या के विकास पर विचार विमर्श किया।

Raj Dharm UP

चार जून की प्रतीक्षा, माफिया की उसके बाद नहीं होगी रक्षा

सीएम योगी का बड़ा ऐलान, कहा- चार जून के बाद माफिया मुक्त राज्य घोषित होगा उत्तर प्रदेश अब मटियामेट करने की कसम खा ली है यूपी के सीएम ने, जो कहते हैं वो कर दिखाते हैं योगी ए. अहमद सौदागर लखनऊ। योगी आदित्यनाथ पर विपक्षी दल लगातार आरोप लगाते रहे कि उन्होंने अपने सजातीय अपराधियों […]

Read More
Raj Dharm UP

बड़ी घटना से पसरी सनसनी: पिता ने मां पत्नी सहित पांच लोगों को उतारा मौत के घाट

घटना को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारकर दी जान सीतापुर जिले के मथुरा थाना क्षेत्र के पाल्हापुर गांव में हुई यह घटना ए. अहमद सौदागर लखनऊ। सूबे में अपनों के हाथों अपनों का खून करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। राजधानी लखनऊ, देवरिया और बाराबंकी जिले में हुई कई घटनाओं को […]

Read More
Raj Dharm UP

दावे फेल जारी है हैवानियत: तमाम कोशिशों के बावजूद थम नहीं रहीं दुष्कर्म की घटनाएं

हिफाजत बनी चुनौती: राजधानी लखनऊ नाबालिग को बंधक बनाकर गैंगरेप पीड़ित परिवार की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में महिलाओं व लड़कियों की हिफाजत चुनौती बनती जा रही है। बीते दिनों हुई कई घटनाओं के मामले शांत भी नहीं पड़े कि राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची […]

Read More