हर जुबां पर बुंदेली ज़ायके का स्वाद चढ़ाने आ रहा बुंदेली शेफ सीजन-दो

  • 18 से 45 वर्ष तक की बुंदेली महिलाएं ले सकती हैं हिस्सा
  • बुंदेली शेफ विजेता को मिलेंगे 50 हजार रुपये तक के आकर्षक उपहार 

बुंदेलखंड क्षेत्र की पहली ऑनलाइन शेफ प्रतियोगिता बुंदेली शेफ एक बार फिर, देशवासियों के सामने बुंदेली जायके का स्वाद लेकर आ रहा है। बुंदेलखंड ट्रूपल द्वारा आयोजित क्षेत्र की पहली शेफ प्रतियोगिता के दूसरे सीजन की शुरुआत आठ सितम्बर को पहले ऑडिशन के साथ होगी। जबकि कुल छह ऑडिशन, दो क्वाटर फाइनल, सेमीफाइनल व दिसंबर के पहले सप्ताह में होने वाले फाइनल के साथ, यह प्रतियोगिता लगभग तीन महीने चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार https://bit।ly/bundelichef के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करा, प्रतियोगिता का हिस्सा बन सकते हैं। कार्यक्रम के माध्यम से मध्यप्रदेश व उत्तरप्रदेश में आने वाले बुंदेलखंड के सभी जिलों समेत क्षेत्र से संबंधित अन्य शहरों की रहवासी महिलाएं भी हिस्सा ले सकती हैं। विजेता प्रतिभागी को 50 हजार तक के पुरस्कार ससम्मान भेंट किए जाएंगे। जिसके अंतर्गत सेल्फ डिजिटल ब्रांडिंग से लेकर आकर्षक गिफ्ट आइटम्स शामिल हैं।

इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए बुंदेलखंड ट्रूपल चैनल प्रमुख आसिफ पटेल ने कहा कि, “बुंदेलखंड को अपनी समृद्ध संस्कृति सभ्यता के लिए जाना जाता है, और खानपान के मामले में यह क्षेत्र अपनी एक अलग पहचान रखता है। बुंदेली शेफ के पहले सीजन को मिली भरपूर सराहना और लोगों की डिमांड ने हमें एक बार फिर बुंदेली महिलाओं के हाथों में छिपी शेफ प्रतिभा को उजागर करने के लिए प्रोत्साहित किया है। निश्चित ही हम अधिक से अधिक प्रतिभागियों के हिस्सा लेने की उम्मीद कर रहे हैं।

बता दें कि बुंदेली शेफ प्रतियोगिता के पहले सीजन के जरिये, क्षेत्रीय पकवानों की एक विशाल रेंज देखने को मिली थी, जिसे देशभर के फ़ूड लवर्स द्वारा भरपूर समर्थन मिला था। इसे ध्यान में रखते हुए चैनल प्रबंधन ने प्रतियोगिता के दूसरे सीजन की घोषणा की है। वहीं ऑनलाइन शुरुआत के साथ प्रतियोगिता का फाइनल झांसी में होना तय हुआ है, जबकि कार्यक्रम से जुड़ी अन्य ताजा जानकारी चैनल व बुंदेली शेफ के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से एकत्र की जा सकती हैं।

homeslider Jharkhand

लोकसभा चुनाव 2024 : झारखंड में 14 सीटों के लिए चार चरणों में होंगे चुनाव,

कल जिनके खिलाफ लड़े थे आज उनके लिए मांग रहे वोट नया लुक ब्यूरो रांची। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए चार चरण में चुनाव होंगे। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इसकी घोषणा कर दी है। गांडेय में उपचुनाव की भी घोषणा कर दी गई है। इस घोषणा के साथ ही […]

Read More
Bihar Education homeslider Jharkhand

देश में सबसे बड़ा छापा: BPSC TRE-3 के 200 से अधिक परीक्षार्थी हिरासत में,

हजारीबाग और बिहार पुलिस कर रही पूछताछ, प्रश्नपत्र लीक की आशंका, रंजन कुमार सिंह रांची/ हजारीबाग।  BPSC TRE-3 के 200 से अधिक परीक्षार्थियों को, परीक्षा में सम्मिलित होने से रोकते हुए, हजारीबाग पुलिस ने हिरासत में लिया है और उन सबसे पूछताछ कर रही है। बसों को जब्त कर लिया गया है। पेपर लीक की […]

Read More
homeslider Jharkhand

झारखंड: कांग्रेस विधायक के 17 ठिकानों पर ED का छापा, मिले अहम दस्तावेज़,

पूर्व CM हेमन्त सोरेन के बाद अब कांग्रेस नेता की बढ़ेगी मुश्किलें नया लुक ब्यूरो रांची। हजारीबाग में प्रतिबंधित प्रकृति की जमीन की अवैध तरीके से हड़पने की कोशिश, रंगदारी, बालू तस्करी सहित करीब आधा दर्जन मामलों में ED ने बड़कागांव से कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद व उनसे जुड़े 17 ठिकानों पर मंगलवार को […]

Read More