भाजपा की साजिश बेनकाब- अंन्ततः न्याय की जीत: बृजलाल खाबरी

मोहब्बत ने नफरत को एक बार फिर पछाड़ा: खाबरी

लखनऊ। भाजपा की साजिश बेनकाब- अंन्ततः न्याय की जीत हुई, मोहब्बत ने नफरत को एक बार फिर से पछाड़ दिया। हिन्दुस्तान की सर्वोच्च पंचायत लोकसभा में जन नायक राहुल गांधी संसद में इण्डिया के सांसदों के स्वागत के साथ प्रवेश किये, आज ही लोकसभा सचिवालय द्वारा सदस्यता बहाली का पत्र जारी किया गया, यह देश के करोड़ों-करोड़ जनता की जनभावनाओं की जीत और सुखद क्षण है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने कहा कि अब भारत की संसद जीवन्तता के साथ जन मद्दों पर सार्थक चर्चा की साक्षी बनेगी। और वह मुद्दे सदन में उठेंगे जो जन भावनाओं और जन पीड़ा से जुडे़ होंगे, चाहे वह मणिपुर के दंगे से कराह रही जनता की पीड़ा हो या महंगाई की मार से कराह रही भारत की जनता हो। चार साल बाद अपमानित करके नौकरी से निकाल दिये जाने वाले अग्निवीर के नौजवान हो या अतिवृष्टि और बाढ़ की विभीषिका से परेशान राज्यों की जनता की समस्या, सब पर राहुल गांधी बुलंद आवाज में उठायेंगे और सरकार को विशेषकर प्रधानमंत्री जी को संसद में बोलने के लिए विवश करेंगे और उन्हें आकर जनता की समस्याओं पर जवाब देना होगा, जिससे वह अब तक बच रहे थे।

खाबरी ने आगे कहा कि आज म्यूट तंत्र पर जनतंत्र की जीत हुई है। प्रधानमंत्री लगातार हिन्दुस्तान की सर्वोच्च पंचायत संसद में ना आकर अवहेलना कर रहे हैं, कांग्रेस पार्टी और हमारा गठबंधन इण्डिया बुलंद इरादे के साथ आगामी लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के कुशल नेतृत्व एवं बेहतरीन संगठनकर्ता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे  के मार्गदर्शन में बड़ी जीत हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि यह पूरे देश के साथ-साथ वायनाड की महान जनता की जीत है जिसने अपने प्रतिनिधि के रूप में श्री राहुल गांधी जी को हिन्दुस्तान की सर्वोच्च पंचायत लोकसभा में चुनकर भेजा है।

Raj Dharm UP

दावे फेल जारी है हैवानियत: तमाम कोशिशों के बावजूद थम नहीं रहीं दुष्कर्म की घटनाएं

हिफाजत बनी चुनौती: राजधानी लखनऊ नाबालिग को बंधक बनाकर गैंगरेप पीड़ित परिवार की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में महिलाओं व लड़कियों की हिफाजत चुनौती बनती जा रही है। बीते दिनों हुई कई घटनाओं के मामले शांत भी नहीं पड़े कि राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची […]

Read More
Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More
Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More