मोदी उपनाम मामला : उच्चतम न्यायालय राहुल गांधी की अपील पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ‘मोदी उपनाम’ टिप्पणी मामले में सजा पर रोक लगाने से इनकार करने के गुजरात उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा। सूरत की एक अदालत ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता पूर्णेश मोदी द्वारा दायर मानहानि मामले के बाद राहुल गांधी को दो साल जेल की सजा सुनाई थी। उच्चतम न्यायालय के न्यायमूर्ति बी आर गवई की अध्यक्षता में दो न्यायाधीशों की पीठ में न्यायमूर्ति प्रशांत मिश्रा भी शामिल हैं। यह पीठ राहुल गांधी की अपील पर सुनवाई करेगी।

कांग्रेस नेता और अयोग्य लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने 15 जुलाई को उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और गुजरात उच्च न्यायालय के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें ‘मोदी उपनाम’ टिप्पणी पर आपराधिक मानहानि मामले में उनकी सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज कर दी गई थी। गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायाधीश हेमंत एम प्रच्छक ने दो मई को फैसला सुरक्षित रखा और सात जुलाई को फैसला सुनाया। न्यायालय ने राहुल और शिकायतकर्ता पूर्णेश मोदी की दलीलों को विस्तार से सुनने के बाद फैसला सुनाया था।

राहुल के वकील, वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ अभिषेक मनु सिंघवी ने सुनवाई में न्यायालय से शिकायतकर्ता पूर्णेश मोदी के अधिकार क्षेत्र के बारे में सवाल किया था। डॉ सिंघवी ने कहा “मेरा मामला यह है कि यह अपील सफल होनी चाहिए क्योंकि कानून ऐसी शिकायतों की अनुमति नहीं देता है। भाषण में नामित लोगों को छोड़कर 13 करोड़ लोगों में से कोई भी (मोदी उपनाम के साथ) आकर शिकायत दर्ज नहीं कर सकता है।(वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More