क्या ISI एजेंट है सीमा हैदर? पाकिस्तान से कैसे आई भारत, यूपी ATS  करेगी जांच

उमेश तिवारी


सीमा और सचिन के प्यार पर अब यूपी ATS ने पहरा बिठा दिया है। यूपी ATS सीमा हैदर केस मामले की जांच करेगी। यूपी ATS को शक है कि सीमा हैदर ISI की एजेंट हो सकती है। इस बिंदु पर भी जांच करेगी। सूत्र बताते हैं कि यूपी ATS ने सीमा और सचिन के परिवार को किसी से भी नहीं मिलने की हिदायत दी है, साथ ही ATS ने मीडिया से भी दूरी बनाने की बात कही है। माना जा रहा है कि यूपी ATS की जांच में सीमा हैदर को लेकर कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो सीमा और सचिन बुरी तरह से फंस सकते हैं।

बताते चलें कि पिछले कुछ दिनों से सीमा और सचिन को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। सीमा और सचिन की लव स्टोरी इन दिनों सोशल मीडिया पर पूरी तरह से छाई हुई है। कोई उनकी लव स्टोरी को सही बता रहा है तो कोई सीमा के भारत में अवैध तरीके से प्रवेश को लेकर सवाल उठा रहा है। इसी को लेकर नोएडा पुलिस ने एक लेटर लिखकर सीमा हैदर मामले की जांच के लिए स्पेशल एजेंसी से कार्रवाई की मांग की थी। नोएडा पुलिस का लेटर मिलने के बाद यूपी ATS सीमा मामले की जांच में पूरी तरह से जुट गई है।

सीमा के दुबई से भारत आने तक के रूट को खंगालेगी ATS

यूपी ATS ने सीमा हैदर केस की जांच अपने हाथ में ले ली है। ATS अब सीमा हैदर के पाकिस्तान से दुबई और फिर नेपाल के रास्ते भारत आने के रूट को खंगालेगी। साथ ही ATS यह भी पता लगाएगा कि दुबई से भारत आने तक सीमा की मदद करने वालों में कौन-कौन लोग शामिल थे। पाकिस्तान से भारत आने के दौरान सीमा ने किन नंबरों का उपयोग किया इसका भी यूपी ATS पता लगायेगी। इतना ही नहीं सीमा के प्रेमी सचिन का बैकग्राउंड भी यूपी ATS जांचेगी। सचिन सीमा से कब से संपर्क में आया था, दोनों के बीच क्या-क्या बातचीत होती थी, किन-किन कंपनियों के इंटरनेट का इस्तेमाल करते थे? ATS इन सब मामलों को खंगालेगी।

सीमा को है जान का खतरा, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर को जान का खतरा सताने लगा है। दरअसल सीमा-सचिन लवस्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो पाकिस्तान के कट्टरपंथियों और अराजक तत्वों के निशाने पर आ गई। पिछले दिनों कई लोगों द्वारा दी गई धमकी को देखते हुए और खुफिया इनपुट के बाद रविवार से सीमा की सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस को सीमा के साथ किसी अनहोनी के बारे में खुफिया इनपुट प्राप्त हुआ है। इसको देखते हुए सुरक्षा के लिए दो-दो पुलिसकर्मी अलग-अलग शिफ्ट में रहेंगे। पुलिस अधिकारियों ने सीमा, सचिन और परिवार को मीडिया और आम लोगों से दूरी बनाने की सलाह दी है।

ये है मामला

सीमा हैदर की मुलाकात रबुपूरा के सचिन मीणा से हुई। पुलिसिया पूछताछ में सचिन ने बताया था कि वह 9 मार्च को ही काठमांडू पहुंच गया था। 10 मार्च, 2023 को काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दोनों की ने मुलाकात हुई। दोनों सात दिन तक एक होटल में रुके और वहीं पर पशुपति नाथ मंदिर में शादी कर ली। उसके बाद दोनों अपने – अपने देश वापस लौट गए। 13 मई, 2023 को सीमा हैदर काठमांडू से अपने चारों बच्चों के साथ नेपाल बॉर्डर के रास्ते से भारत आई गई।

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More