गांधी परिवार की पहचान के लिए लड़ रही है कांग्रेस: बिप्लब देब

कैथल/हरियाणा। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की हरियाणा इकाई के प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के परिवार पहचान पत्र और संपत्ति आईडी के माध्यम से प्रणाली के सरलीकरण का विरोध करने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। देब ने कहा  कि पिता-पुत्र (भूपिंदर और उनके बेटे दीपेंद्र) और गांधी परिवार को गरीबों की पहचान से ज्यादा अपने पहचान पत्र की चिंता है। उन्होंने कहा कि अब प्रॉपर्टी आईडी की मदद से गरीबों को उनकी जमीन का अधिकार मिल रहा है, लेकिन पिता-पुत्र की जोड़ी अपने 10 साल के शासन के दौरान हरियाणा में पनपे “भू-माफिया” को लेकर चिंतित है।

देब कलायत से विधायक एवं राज्य सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा द्वारा अनाज मंडी में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन में बोल रहे थे।  दो सौ से अधिक बूथों के पन्ना प्रमुखों को संबोधित करते हुए देब ने कहा कि कांग्रेस पिता-पुत्र और गांधी परिवार की पहचान तक सीमित है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गरीबों को परिवार पहचान पत्र के माध्यम से पहचान देने का शानदार काम किया है, लेकिन भूपेन्द्र सिंह हुड्डा इसका विरोध करते हैं क्योंकि उन्हें यह पसंद नहीं है कि गरीबों के पास पहचान पत्र हो।(वार्ता)

Hariyana Himachal Punjab

कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी: अनुराग

नई दिल्ली/शिमला। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मोदी-सरकार के पिछले 10 वर्षों को आजाद भारत के इतिहास का सबसे बड़ा ‘ट्रांसफॉरमेशन डिकेड’ बताते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में जिस स्पीड और स्केल के साथ काम हुआ है वह पहले के 60 वर्षों को मिलकर भी नहीं हुआ। ठाकुर ने […]

Read More
Punjab

चंडीगढ़ में हिमालय की तर्ज पर मनोरम AI-म्यूरल आर्ट के साथ ग्रैंड संडे होटल की शुरुआत

चंडीगढ़ । ओरावेल स्टेज़ और सॉफ्टबैंक के जॉइंट वेंचर, लक्सएबोड होटल्स की प्रीमियम होटल श्रृंखला के तहत संडे होटल ने जीरकपुर, चंडीगढ़ में अपनी शानदार शुरुआत की है। यह ब्रैंड का तीसरा होटल है, जो चंडीगढ़ को आधुनिकता के साथ ही लक्ज़री प्रदान करता है। लॉन्च इवेंट में बेजोड़ आराम और अत्याधुनिक तकनीक के मिश्रण […]

Read More
Punjab

सैनी होंगे हरियाणा के नये मुख्यमंत्री

चंडीगढ़। हरियाणा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नायब सैनी प्रदेश के नये मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा हरियाणा ने यह घोषणा ‘एक्स’ पर ट्वीट कर बताया कि सैनी विधायक दल के नेता चुने गये हैं और शाम पाँच बजे मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे।  इससे पूर्व मंगलवार को पूर्वाह्न् मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस्तीफा […]

Read More