पबजी खेलते चार बच्चों की मां से हुआ इश्क, प्रेमी के लिए पाकिस्तान से ग्रेटर नोएडा पहुंची महिला

ग्रेटर नोएडा में पाकिस्तानी महिला गिरफ्तार


उमेश तिवारी


प्यार कब, किससे और कहां हो जाए कहा नहीं जा सकता। प्यार ना रंग रूप, ना जाति धर्म और ना ही सरहदों को देखता है। ऐसा ही मामला ग्रेटर नोएडा में सामने आया है। पबजी गेम खेलते युवक को चार बच्चों की मां से प्यार हो गया। महिला तीन देशों की सरहद पार कर ग्रेटर नोएडा पहुंच गई। दोनों रबूपुरा में किराए का मकान लेकर साथ रहने लगे। बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी महिला नेपाल के रास्ते भारत पहुंची थी। मकान मालिक को सचिन नामक युवक ने विवाहित बताया था और महिला ने अपना नाम सीमा बताया था। एक महीने बाद भेद खुलने पर महिला और सचिन बच्चों के साथ फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी महिला 13 मई को चार बच्चों के साथ बस से ग्रेटर नोएडा पहुंची थी।

पाकिस्तान की महिला को भारत के युवक से हुआ प्यार

बताया जा रहा है कि रबूपुरा निवासी सचिन को पबजी खेलने की लत थी। गेम खेलने के दौरान सचिन का संपर्क पाकिस्तानी महिला से हुआ। दोनों में दोस्ती की शुरुआत बातचीत से हुई। बातचीत के बाद मामला प्यार तक जा पहुंचा। गेम खेलते-खेलते दोनों एक दूसरे के साथ जीने मरने का ख्वाब बुनने लगे। 13 मई को महिला ने पाकिस्तान छोड़ने का फैसला कर लिया। हैरानी की बात है कि चार बच्चों को साथ लेकर तीन देशों की सीमा पार करते हुए महिला ग्रेटर नोएडा पहुंची। ग्रेटर नोएडा में प्रेमी सचिन के साथ किराए पर मकान लेकर रहने लगी। महिला के पाकिस्तानी होने की भनक लगने पर पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया। CCTV और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद ली गई।

पबजी गेम खेलते एक दूसरे के साथ जीने का बुना ख्वाब

लगातार दबिश और तलाश के बाद महिला पुलिस गिरफ्त में आ गई। ADCP अशोक कुमार ने बताया कि महिला से पूछताछ चल रही है। जांच एजेंसियों को सूचना दे दी गई है। जांच एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। पाकिस्तानी महिला का नाम सीमा गुलाम हैदर बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पबजी खेलते-खलते महिला सचिन के संपर्क में आई थी। पाकिस्तानी महिला चार बच्चों की मां है। पूछताछ के बाद जांच एजेंसियां डिटेल्स साझा करेंगी।

Politics Uttar Pradesh

व्यापार मंडल ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।

पहले मतदान फिर जलपान का नारा बुलंद – “जिसकी उंगली पर स्याही, वही देश का सच्चा सिपाही “ –विजय श्रीवास्तव — लखनऊ। रविवार को उतरेठिया व्यापार मंडल संबंध अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से “मतदाता जागरूकता अभियान चलाया, उक्त कार्यक्रम के तहत गाजा बाजा बैनर के साथ एक पद यात्रा उतरेठिया बाजार पीजीआई […]

Read More
Uttar Pradesh

बागपत जेल प्रशासन ने आईजी जेल को किया गुमराह!

राशन कटौती का 10 कुंतल गेंहू कर दिया जेल के बाहर आईजी जेल के निरीक्षण से पूर्व जेल अधिकारियों का कारनामा लखनऊ। कारागार विभाग के अधिकारियो के लिए मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति का कोई मायने नहीं रह गया। जेल विभाग के अधिकारी विभाग के मुखिया के आंख में ही धूल झोंक रहे है। कैदियों […]

Read More
Uttar Pradesh

प्रमुख सचिव के निर्देशों को दोहराने के लिए जेलमंत्री ने बुलाई बैठक!

पश्चिम की डेढ़ दर्जन जेलों से राजधानी बुलाए गए अधीक्षक प्रदेश की जेलों में युवा बंदियों की आत्महत्याओं का मामला लखनऊ। जेलों में युवा बंदियों के आत्महत्याओं की घटनाओ से जेल महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। हटनाओ को जेलमंत्री ने शनिवार को कारागार मुख्यालय में एक बैठक की। इस बैठक में जिन जनपदों में […]

Read More