जगतगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विवि को राजकीय विवि का दर्जा

लखनऊ। चित्रकूट में जगतगुरु राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय को अब राजकीय विश्वविद्यालय के तौर पर जाना जायेगा। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने पत्रकारों को बताया कि बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में संपन्न मंत्रिमंडल की बैठक में जगतगुरु राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय को राजकीय विश्वविद्यालय के रूप मे मान्यता के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी गयी है। अब इस विश्वविद्यालय को जगतगुरु राम भद्राचार्य दिव्यांग राजकीय विश्वविद्यालय के रूप मे जाना जायेगा जिसके कुलाधिपति आजीवन जगतगुरु रामभद्राचार्य ही रहेंगे। उनके बाद राज्यपाल विश्वविद्यालय के कुलाधिपति होंगे।

उन्होने बताया कि यहाँ के कर्मचारी राजकीय विश्वविद्यालय के अंतर्गत ही माने जाएंगे। विश्वविद्यालय में अब से 50 प्रतिशत कोटा दिव्यांग छात्रों के लिये आरक्षित होगा जबकि शेष 50 प्रतिशत मे सामान्य छात्र भर्ती हो सकेंगे। इस तरह यह विश्वविद्यालय प्रदेश का दूसरा दिव्यांग विश्वविद्यालय होगा। इससे पहले लखनऊ में शकुंतला मिश्रा विवि कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि महोबा,मैनपुरी,बागपत,कासगंज,हमीरपुर,हाथरस मे पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज़ के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गयी है जबकि उत्तरप्रदेश टाउनशिप योजना को मंजूरी दी गयी है। प्रयागराज राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय का नाम परिवर्तित करके डॉ.राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विवि करने के प्रस्ताव को भी कैबिनेट ने मंजूर कर लिया है। इसके अलावा मेरठ मे राज्य खेल विश्विद्यालय को मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय के नाम पर रखे जाने को मंजूरी प्रदान की गयी है। आगरा मथुरा मे पर्यटन विकास के लिये हेलीकॉपटर सेवा शुरुआत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी है। (वार्ता)

Raj Dharm UP

चार जून की प्रतीक्षा, माफिया की उसके बाद नहीं होगी रक्षा

सीएम योगी का बड़ा ऐलान, कहा- चार जून के बाद माफिया मुक्त राज्य घोषित होगा उत्तर प्रदेश अब मटियामेट करने की कसम खा ली है यूपी के सीएम ने, जो कहते हैं वो कर दिखाते हैं योगी ए. अहमद सौदागर लखनऊ। योगी आदित्यनाथ पर विपक्षी दल लगातार आरोप लगाते रहे कि उन्होंने अपने सजातीय अपराधियों […]

Read More
Raj Dharm UP

बड़ी घटना से पसरी सनसनी: पिता ने मां पत्नी सहित पांच लोगों को उतारा मौत के घाट

घटना को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारकर दी जान सीतापुर जिले के मथुरा थाना क्षेत्र के पाल्हापुर गांव में हुई यह घटना ए. अहमद सौदागर लखनऊ। सूबे में अपनों के हाथों अपनों का खून करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। राजधानी लखनऊ, देवरिया और बाराबंकी जिले में हुई कई घटनाओं को […]

Read More
Raj Dharm UP

दावे फेल जारी है हैवानियत: तमाम कोशिशों के बावजूद थम नहीं रहीं दुष्कर्म की घटनाएं

हिफाजत बनी चुनौती: राजधानी लखनऊ नाबालिग को बंधक बनाकर गैंगरेप पीड़ित परिवार की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में महिलाओं व लड़कियों की हिफाजत चुनौती बनती जा रही है। बीते दिनों हुई कई घटनाओं के मामले शांत भी नहीं पड़े कि राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची […]

Read More