कांग्रेस विधायक ने भरे मंच से किया हिंदू राष्ट्र का समर्थन, पार्टी बोली निज़ी विचार,

नया लुक ब्यूरो


 रांची/रायपुर/छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर में आयोजित हुए धर्म सभा में एक कांग्रेस विधायक ने ही ‘हिंदू राष्ट्र’ की मांग का समर्थन किया है। संविधान को सबसे ऊपर बताने वाली कांग्रेस ने विधायक के इस विचार से पल्ला झाड़ते हुए उसे उन विधायक का निजी विचार बताया है। बता दें कि रायपुर में पुरी पीठ के शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने अपने 81वें जन्मोत्सव के मौके पर एक धर्मसभा का आयोजन किया था। शंकराचार्य द्वारा आयोजित इस धर्मसभा के मंच से कांग्रेस और बीजेपी, दोनों पार्टियों के नेता हिंदू राष्ट्र के संकल्प का समर्थन करते हुए नजर आए। हैरान कर देने वाली बात यह है कि कांग्रेस विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा ने हजारों की भीड़ में हिंदू राष्ट्र के संकल्प का समर्थन किया।

कांग्रेस की विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने मंच से धर्मसभा को संबोधित करते हुए हुए कहा कि “आज हम सब हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए संकल्पित हो रहे हैं। मैं आप सबसे निवेदन कर रही हूं कि जो मुहिम जगत गुरु शंकराचार्य जी चला रहे है, उसमें हम सब जो भी सहयोग कर सकते हैं, वह जरूर करें। हमें अपने गांव, स्थान जिस जगह भी हम रहते है वहां से हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए संकल्पित होना है। हिंदुओं के हित के लिए बात करनी है। हम हिंदुओं को एक होना है। तब ही हिंदू राष्ट्र बन सकता है।

पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने धर्मांतरण के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा,

इस मौके पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह भी पहुंचे थे। उन्होंने धर्मसभा में तीन ईसाई परिवारों की हिंदू धर्म में वापसी करवाई और धर्मांतरण के मुद्दे पर कांग्रेस सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा “आज तीन परिवारों की वापसी हुई है। ईसाई धर्म अपनाने वाले लोग वापस हिंदू धर्म में आए हैं। छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण का कुचक्र चल रहा है। चारों पीठ के शंकराचार्य के आशीर्वाद से हिंदुस्तान मजबूती से आगे बढ़ रहा है। जितने लोग भी धर्म छोड़ कर चले गए हैं, ऐसे सभी लोगों को हिंदू धर्म में वापस लाने का आगे और भी बड़ा अभियान चलाया जाएगा।

वर्तमान में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की सरकार है, ऐसे में कांग्रेस की हीं विधायक हिंदू राष्ट्र के समर्थन में खड़ी हो गई हैं। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने शर्मा के बयान को उनका व्यक्तिगत विचार बताया है। कांग्रेस के संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस कांग्रेस पार्टी पूरी तरीके से संविधान के साथ खड़ी है। बाबा साहेब आंबेडकर, पंडित जवाहरलाल नेहरू और डॉ राजेंद्र प्रसाद ने भारत का जो संविधान बनाया है। उस संविधान में धर्मनिरपेक्षता पंथनिरपेक्षता का भी उल्लेख है। कांग्रेस पार्टी उस धर्मनिरपेक्षता के साथ पूरी तरह से खड़ी है। हर व्यक्ति की अपनी व्यक्तिगत विचारधारा हो सकती है। कांग्रेस पार्टी मध्यंता का स्वागत करती है। कांग्रेस पार्टी में हर धर्म का स्वागत किया जाता है यही कांग्रेस पार्टी की खूबसूरती है।

बीजेपी ने बताया पाखंड,

बीजेपी इस मामले में कांग्रेस पर हमलावर नजर आई। बीजेपी को घर बैठे हिंदुत्व के मुद्दे में कांग्रेस को घेरने का मौका मिल गया है। बीजेपी प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने कांग्रेस पर तीखे प्रहार करते हुए उसे बहरूपिया और पाखंडी पार्टी बताया है। उन्होंने कहा कि आज जब पूरा देश राममय हो रहा है। हिंदू राष्ट्र को लेकर एक सुर में बात होने लगी है। इस मौके को भांपते हुए कांग्रेस पार्टी के नेता भी राम का नाम लेने लगे है और हिंदू राष्ट्र की बात करने लगे हैं। आप समझ सकते है कि किस प्रकार से मौके की राजनीति करने वालों का चेहरा सामने आ रहा है। जबकि पिछले साढ़े चार साल से लव जिहाद, धर्मांतरण और हिंदुओ पर अत्याचार की सारी सीमाएं पार हो चुकी हैं। राम का अपमान करने वाले बहरूपिया और पाखंडी चेहरे को छत्तीसगढ़ की जनता कभी माफ नहीं करेगी। गाय, गोबर गंगा इनके लिए सिर्फ एक राजनीतिक प्रयोग है आस्था से इनका दूर दूर तक कोई लेना देना नहीं हैं।

Chhattisgarh National Religion

विशेष: रामनवमी के पावन अवसर पर रामनाम को पूर्णतया समर्पित, “रामनामी” संप्रदाय का जिक्र बेहद जरूरी

शाश्वत तिवारी छत्तीसगढ़ के जांजगीर के एक छोटे गांव चारपारा से स्थापित हुआ “रामनामी” संप्रदाय भले ही बहुत बड़ी संख्या के अनुयायियों वाला न हो, फिर भी जो है, जितना है, वह अद्भुत है। इस संप्रदाय के लोग पूरे शरीर पर राम नाम का गोदना गोदवा कर रहते हैं। शरीर पर सफेद वस्त्र पहनते हैं, […]

Read More
Chhattisgarh Religion

EXCLUSIVE NEWS: तिरिया जंगल बरसों से पूजी जा रहीं तीन महाशक्तियां

इमली- टोरा बेचकर ग्रामीणों ने बनाया है आकर्षक गौरी मंदिर हेमंत कश्यप जगदलपुर। ये आदिवासियों की दुनिया है। ये सबसे अलग दुनिया है। यही सनातन की असली दुनिया है। यहां देवी-देवताओं के साथ-साथ पेड़, नदी और पहाड़ों की भी पूजा होती है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा राज्य के सरहदी गांव तिरिया में गणेशबहार नाला के पास […]

Read More
Bihar Politics

बंगाल के पहले बिहार में ढहा था वामपंथियों का गढ़

अब तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल से कर दिया वामदलों को साफ केरल के अलावा भारत में नहीं बचा लेफ्ट का अस्तित्व पटना। पहले यह राज्य वामपंथियों का अड्ढा हुआ करता था। लेकिन अब इसे दोष लग चुका है। वो दोष हैं सूबे के विभाजन का। बंटवारें के बाद बिहार में हुए लोकसभा चुनाव में वामदल […]

Read More