विन डीजल को आयी दीपिका पादुकोण की याद

मुंबई।  हॉलीवुड अभिनेता विन डीजल ने बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के लिये एक पोस्ट शेयर किया है।  दीपिका पादुकोण ने फिल्म ‘ट्रिपल एक्स: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ के साथ हॉलीवुड डेब्यू किया था। वह इस फिल्म में विन डीजल के साथ नजर आई थीं। विन डीजल ने सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण के साथ एक पिक्चर शेयर की है, जो इसी फिल्म से जुड़ा है। इस पिक्चर के साथ विन ने दीपिका के लिए एक खास नोट भी लिखा है।

विन ने अपने इंस्टा अकाउंट पर लिखा, ‘स्प्रीरिट मुझे आगे बढ़ाती है…दीपिका पादुकोण मेरे साथ काम करने वाले सबसे पसंदीदा लोगों में से एक है। वह मुझे भारत लेकर गईं और यह मुझे बहुत पसंद आया। मैं वापिस आने का सोच रहा हूं, सारा प्यार, हमेशा।’ विन डिजल ने इस पोस्ट में दीपिका पादुकोण को टैग किया है। जिसके रिप्लाई में दीपिका ने विन की यह पोस्ट अपनी इंस्टा स्टोरी में शेयर की है। जिसके कैप्शन में उन्होंने कई हार्ट इमोजी शेयर किया हैं। (वार्ता)

Entertainment

पुण्यतिथि पर विशेषः जब नौशाद ने मुगल-ए-आजम का संगीत देने से कर दिया था मना

पांच मई को दुनिया से रुखसत हुए थे, 25 दिसम्बर 1919 को जन्मे थे नौशाद मुंबई। वर्ष 1960 में प्रदर्शित महान शाहकार मुगल-ए-आजम के मधुर संगीत को आज की पीढ़ी भी गुनगुनाती है लेकिन इसके गीत को संगीतबद्ध करने वाले संगीत सम्राट नौशाद ने पहले मुगल-ए-आजम का संगीत निर्देशन करने से इंकार कर दिया था। […]

Read More
Entertainment

‘पुकार- दिल से दिल तक’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी सायली सालुंखे

एक मां और दो बेटियों के जीवन की नई कहानी को देखकर रह जाएंगे दंग मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अपने आगामी शो ‘पुकार दिल से दिल तक’ के साथ दर्शकों का दिल जीतनेके लिए तैयार है, जो प्यार, नुकसान, और मुक्ति की सम्मोहक कहानी है। यह शो जयपुर की पृष्ठभूमि परआधारित है, जहां आधुनिकता परंपरा […]

Read More
Entertainment

इसी महीने 24 को रिलीज हो जाएगी धांसू फिल्म ‘भैया जी’

मनोज वाजपेयी के नए रूप को देखकर दंग रह जाएंगे दर्शक मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म ‘भैया जी’ 24 मई को रिलीज होगी। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया है। वीडियो क्लिप में मनोज बाजपेयी को एक्शन अवतार में दिखाया गया है। उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया […]

Read More