स्मार्ट सिटी मिशन से श्रीनगर का कायाकल्प: मनोज जोशी

नई दिल्ली। केंद्रीय आवास एवं नगर विकास मंत्रालय के सचिव मनोज जोशी ने शनिवार को कहा है कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर शहर का कायाकल्प हो रहा है। जोशी ने इस बारे में स्मार्ट सिटी मिशन का एक ट्वीट टैग किया है जिसमें कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत श्रीनगर का कायाकल्प हो रहा है। कुल 125 प्रोजेक्ट्स पर एक हजार करोड़ से अधिक रुपए खर्च किए जा रहे हैं। रिवर फ्रंट डेवलपमेंट, साइकिल लेन, ड्रेनेज सिस्टम और पार्किंग बनाई जा रही हैं, जिससे सैलानियों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है।

उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के चलते भारत का मुकुट (श्रीनगर) में नया निखार आ रहा है। वहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में कई गुना बढोतरी हुई है। मंत्रालय के एक और ट्वीट में कहा गया है कि श्रीनगर के स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में 10 हजार पर्यटक रोजाना गंडोला की सवारी करने आते हैं। पर्यटकों के अनुसार गंडोला की यात्रा करना एक अनोखी अनुभूति है। श्रीनगर के लिए 980 करोड़ रुपये की स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत पूरे शहर में आवागमन की सुविधाओं को अधिक सुव्यवस्थित करने के साथ ही पैदल चलने लायक भी बनाया जाएगा।

इसके तहत शहर में 100 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। हाल में शहर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का जी20 सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। श्रीनगर के निगमायुक्त और श्रीनगर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट लिमिटेड के मुख्य अधिशासी अधिकारी अथर आमिर खान ने हाल में कहा था कि शहर में स्मार्ट सिटी परियोजना के तत 56 काम पूरे किए जा चुके हैं। साल के अंत तक ज्यादातर प्रोजेक्ट पर काम पूरा कर लिया जाएगा तथा अगले वर्ष जून तक सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। (वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More