सुदृढ़ पारदर्शी व्यवस्था का संदेश

डॉ. दिलीप अग्निहोत्री


लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समय समय पर सरकारी सेवाओं में चयनित लोगों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हैं। वस्तुतः ऐसे समारोह नियुक्तियों में पारदर्शी व्यवस्था को रेखांकित करते हैं। लोक भवन में निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा  स्वास्थ्य कार्यकर्त्रियों को नियुक्ति पत्र वितरण के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम कार्यक्रम आयोजित किया। योगी सरकार सभी सरकारी सेवाओं में नियुक्तियों की व्यवस्था को पारदर्शी बनाने में सफल रही है। चयन प्रक्रिया को धांधली,अव्यवस्था, अराजकता,भ्रष्टाचार भेदभाव से मुक्त किया गया। इस पारदर्शी व्यवस्था के आधार पर विगत छह वर्षां में लगभग छह लाख से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरी उपलब्ध करायी गयी है। नियुक्ति पत्र वितरण के कार्यक्रम इसी आत्मविश्वास को अभिव्यक्त करते हैं। कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग से सम्बन्धित था। इसलिए योगी आदित्यनाथ ने विगत छह वर्षों के दौरान इस क्षेत्र में हुए कार्यों का भी उल्लेख किया। कहा कि छह वर्षों में स्वास्थ्य सम्बन्धी अनेक मामलों में प्रदेश ने राष्ट्रीय औसत से भी अच्छा प्रदर्शन किया। स्वास्थ्य आपदा प्रबंधन के दो मॉडल भी स्थापित हुए। पूर्वी उत्तर प्रदेश को इंसेफेलाइटिस बीमारी को पूरी तरह नियंत्रित करने में सफ़लता मिली। उत्तर प्रदेश का यह कार्य देश व दुनिया में एक मॉडल बना है। इसी प्रकार कोविड आपदा प्रबन्धन का योगी मॉडल  दुनिया में प्रसिद्ध हुआ।

योगी आदित्यनाथ ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों को अपग्रेड तथा सर्विलांस को बेहतर किया गया। एक जनपद एक मेडिकल कॉलेज’ की स्थापना का कार्य प्रारम्भ किया गया है। छह वर्ष पहले तक प्रदेश में बारह सरकारी मेडिकल कॉलेज थे। अब सभी पचहत्तर जनपदों में मेडिकल कॉलेज बनाने का सपना साकार हो रहा है। उनसठ जनपदों  या तो मेडिकल कॉलेज बन चुके हैं, या निर्माणाधीन हैं। शेष सोलह जनपदों में भी  मेडिकल कॉलेज की स्थापना का कार्य किया जा रहा है। गांवों में स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता के लिए छह सौ से ज्यादा स्थानों पर हेल्थ एटीएम के माध्यम से टेलीकंसल्टेशन की सुविधा मिल रही है। हेल्थ एटीएम के माध्यम से करीब साठ प्रकार की जांचों की सुविधा मिल रही है। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर हर सप्ताह मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के माध्यम से केन्द्र व राज्य सरकार की स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारियों को उपलब्ध कराया जा रहा है।

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के माध्यम से आयुष्मान कार्ड वितरण की कार्यवाही की जा रही है। मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ और व्यापक बना रही है। इसके साथ ही व्यवस्था को पारदर्शी बनाने में भी सफ़लता मिली है प्रधानमंत्री के मिशन रोजगार के प्रति उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लगातार निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से युवाओं का चयन कर उन्हें नियुक्ति प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है।

Politics Uttar Pradesh

व्यापार मंडल ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।

पहले मतदान फिर जलपान का नारा बुलंद – “जिसकी उंगली पर स्याही, वही देश का सच्चा सिपाही “ –विजय श्रीवास्तव — लखनऊ। रविवार को उतरेठिया व्यापार मंडल संबंध अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से “मतदाता जागरूकता अभियान चलाया, उक्त कार्यक्रम के तहत गाजा बाजा बैनर के साथ एक पद यात्रा उतरेठिया बाजार पीजीआई […]

Read More
Uttar Pradesh

बागपत जेल प्रशासन ने आईजी जेल को किया गुमराह!

राशन कटौती का 10 कुंतल गेंहू कर दिया जेल के बाहर आईजी जेल के निरीक्षण से पूर्व जेल अधिकारियों का कारनामा लखनऊ। कारागार विभाग के अधिकारियो के लिए मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति का कोई मायने नहीं रह गया। जेल विभाग के अधिकारी विभाग के मुखिया के आंख में ही धूल झोंक रहे है। कैदियों […]

Read More
Uttar Pradesh

प्रमुख सचिव के निर्देशों को दोहराने के लिए जेलमंत्री ने बुलाई बैठक!

पश्चिम की डेढ़ दर्जन जेलों से राजधानी बुलाए गए अधीक्षक प्रदेश की जेलों में युवा बंदियों की आत्महत्याओं का मामला लखनऊ। जेलों में युवा बंदियों के आत्महत्याओं की घटनाओ से जेल महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। हटनाओ को जेलमंत्री ने शनिवार को कारागार मुख्यालय में एक बैठक की। इस बैठक में जिन जनपदों में […]

Read More