मोमेंटम रूटीन इम्यूनाइज़ेशन प्रोजेक्ट ने स्थानीय NGO पार्टनर्स के सहयोग से ‘लर्निंग और एक्सपीरियंस शेयरिंग’ मीटिंग का सफलतापूर्वक आयोजन किया

 

झारखंड। मोमेंटम रूटीन इम्यूनाइज़ेशन प्रोजेक्ट ने स्थानीय NGO पार्टनर्स ISAP और प्लान इंडिया के सहयोग से ‘लर्निंग और एक्सपीरियंस शेयरिंग’ मीटिंग का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस मीटिंग में प्रोजेक्ट द्वारा कोविड-19 वैक्सीन के सबसे कठिन और दूरस्थ क्षेत्रों तक सफलतापूर्वक पहुँचने के प्रयासों पर प्रकाश डाला गया। इस मीटिंग में झारखंड के सभी एनजीओ पार्टनर्स के महत्वपूर्ण योगदान का सम्बोधन किया गया, जिसमें ISAP, प्लान इंडिया, TCI  फाउंडेशन, SMRC और हेल्पएज शामिल रहे। इस एक्सपीरियंस शेयरिंग में विशिष्ट मेहमानों और अन्य विकास साझेदारों की उपस्थिति दर्ज की गई। इस इवेंट में कम्युनिटी की वार्ता, विशेष फोटो गैलरी और कोविड-19 वैक्सीनेशन से मिलने वाली सीखों पर पैनल चर्चा शामिल रही।

वैक्सीनेशन ड्राइव की सफलता पर बोलते हुए, डॉ. गोपाल के. सोनी, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, मोमेंटम रूटीन इम्यूनाइज़ेशन ट्रांसफॉर्मेशन एंड इक्विटी प्रोजेक्ट, ने कहा, “यह हमारे संयुक्त प्रयासों का ही परिणाम है कि हम झारखंड में कमजोर आबादी के वैक्सीनेशन को प्राथमिकता देते हुए कोविड-19 वैक्सीनेशन में महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल करने में सक्षम रहे हैं। इसमें एमवीईएक्स वाहनों के माध्यम से घर-घर वैक्सीनेशन और कम्युनिटी रेडियो के माध्यम से जागरूकता सत्रों का योगदान बेहद महत्वपूर्ण रहा। इसके साथ ही, बर्न यूनिट के परिसर में एक मॉडल कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर स्थापित किया गया। कम्युनिटी इंगेजमेंट गतिविधियों में वैक्सीन चैंपियंस के रूप में कम्युनिटी लीडर्स और पीआरआई मेंबर्स की भूमिका अहम् रही। यह प्रोजेक्ट एक स्थायी, सुदृढ़ और समावेशी इम्यूनाइज़ेशन प्रोग्राम की नींव रखने के लिए प्रतिबद्ध है। यह उन समुदायों को निरंतर रूप से लाभ पहुँचाएगा, जिनकी हम सेवा करते हैं। हम झारखंड राज्य सरकार और यूएसएआईडी के विशेष आभारी हैं कि उन्होंने हमें कोविड-19 वैक्सीनेशन में राज्य सरकार के प्रयासों को समर्थन देने और इन्हें गति प्रदान करने का अवसर दिया है।”

डॉ. अनुराधा खैरनार, प्रोजेक्ट डायरेक्टर,ISAP  इंडिया फाउंडेशन, ने कहा, “वैश्विक महामारी के प्रकोप ने दुनिया भर के लोगों को बुरी तरह प्रभावित किया है, लेकिन हाशिए पर रहने वाली आबादी इससे सबसे अधिक प्रभावित हुई है। कोयला खनन उद्योग के श्रमिकों के बीच वैक्सीन को लेकर काफी हिचकिचाहट थी, जो कि एक बहुत बड़ी चुनौती थी। इस हिचकिचाहट का कारण कहीं न कहीं वैक्सीन के संभावित परिणामों के बारे में अस्पष्ट जानकारी को माना जा सकता है। इस चुनौती का समाधान करने के लिए, प्रोजेक्ट के प्रतिनिधियों और स्थानीय लीडर्स ने घर-घर का दौरा किया, ताकि स्थानीय लोगों में वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता बढ़ाई जा सके और इसके प्रति संकोच, भय और आशंकाओं को दूर करने में मदद की जा सके। कोयला खदान श्रमिकों के लिए उनके कार्यस्थलों पर वैक्सीनेशन कैम्प्स भी लगाए गए, ताकि उन्हें दैनिक वेतन का नुकसान भी न हो और वैक्सीनेशन भी संपन्न हो सके।

homeslider Jharkhand

लोकसभा चुनाव 2024 : झारखंड में 14 सीटों के लिए चार चरणों में होंगे चुनाव,

कल जिनके खिलाफ लड़े थे आज उनके लिए मांग रहे वोट नया लुक ब्यूरो रांची। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए चार चरण में चुनाव होंगे। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इसकी घोषणा कर दी है। गांडेय में उपचुनाव की भी घोषणा कर दी गई है। इस घोषणा के साथ ही […]

Read More
Bihar Education homeslider Jharkhand

देश में सबसे बड़ा छापा: BPSC TRE-3 के 200 से अधिक परीक्षार्थी हिरासत में,

हजारीबाग और बिहार पुलिस कर रही पूछताछ, प्रश्नपत्र लीक की आशंका, रंजन कुमार सिंह रांची/ हजारीबाग।  BPSC TRE-3 के 200 से अधिक परीक्षार्थियों को, परीक्षा में सम्मिलित होने से रोकते हुए, हजारीबाग पुलिस ने हिरासत में लिया है और उन सबसे पूछताछ कर रही है। बसों को जब्त कर लिया गया है। पेपर लीक की […]

Read More
homeslider Jharkhand

झारखंड: कांग्रेस विधायक के 17 ठिकानों पर ED का छापा, मिले अहम दस्तावेज़,

पूर्व CM हेमन्त सोरेन के बाद अब कांग्रेस नेता की बढ़ेगी मुश्किलें नया लुक ब्यूरो रांची। हजारीबाग में प्रतिबंधित प्रकृति की जमीन की अवैध तरीके से हड़पने की कोशिश, रंगदारी, बालू तस्करी सहित करीब आधा दर्जन मामलों में ED ने बड़कागांव से कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद व उनसे जुड़े 17 ठिकानों पर मंगलवार को […]

Read More