जर्मन कंपनियों के लिए खुले हैं भारतीय रक्षा गलियारों के दरवाजे

नई दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जर्मनी की कंपनियों से भारत में रक्षा क्षेत्र में निवेश का आह्वान करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु के रक्षा गलियारों के दरवाजे इन कंपनियों के लिए खुले हैं।  सिंह ने मंगलवार को यहां जर्मनी के रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान यह बात कही। दोनों मंत्रियों ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की समीक्षा की और विशेष रूप से रक्षा औद्योगिक साझेदारी को बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की। सिंह ने इससे पहले सोमवार को ही अमेरिकी रक्षा मंत्री के साथ भी द्विपक्षीय वार्ता की थी।

रक्षा मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में दो रक्षा औद्योगिक गलियारों में जर्मन कंपनियों द्वारा निवेश की संभावनाओं सहित रक्षा उत्पादन क्षेत्र में अपार अवसर हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय रक्षा उद्योग जर्मन रक्षा उद्योग में आपूर्ति श्रृंखलाओं में हिस्सा ले सकता है और आपूर्ति श्रंखला को मजबूत बनाने में योगदान देने के अलावा संबंधित इकोसिस्टम में भी सहयोग कर सकता है। सिंह ने जोर देकर कहा कि भारत और जर्मनी साझा लक्ष्यों और परस्पर मजबूती के लिए साझेदारी पर आधारित संबंध बना सकते हैं।

उन्होंने कहा कि दोनों देश कुशल कार्यबल और प्रतिस्पर्धी लागत, उच्च तकनीक और निवेश के मामले में एक दूसरे के पूरक बन सकते हैं। दोनों देशों के बीच वर्ष 2000 से रणनीतिक साझेदारी है जिसे सरकार के स्तर पर 2011 से अंतर-सरकारी परामर्श के माध्यम से मजबूत किया जा रहा है।  दोनों पक्षों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक में रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने और प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान सहित रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

जर्मनी की ओर से वहां के रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और भारत में जर्मनी के राजदूत ने हिस्सा लिया। वर्ष 2015 के बाद से किसी जर्मन रक्षा मंत्री की यह पहली भारत यात्रा है। द्विपक्षीय बैठक से पहले जर्मनी के रक्षा मंत्री को तीनों सेनाओं की ओर से सलामी गारद पेश की गयी। पिस्टोरियस इनोवेशन फॉर डिफेंस एक्सीलेंस द्वारा दिल्ली प्रौद्योगिकी संस्थान में आयोजित एक कार्यक्रम में कुछ रक्षा स्टार्ट-अप के साथ बातचीत करेंगे। बुधवार को वह मुंबई जायेंगे। (वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More