लखनऊ। लायंस क्लब राजधानी अनिंद द्वारा पीडितों और जरुरतमंदों की सेवा सम्बन्धित कार्योँ का समय समय पर आयोजन किया जाता है। इस क्रम में क्लब के सदस्यों ने सार्वजनिक शिक्षनौनयंन संस्थान द्वारा वृद्धाश्रम सरोजिनी नगर में वृद्धजनों को भोजन कराया। इसके अलावा उनको भेंट देकर पारिवारिक माहौल का अह्सास कराया।
इससे यहां रहने वाले वृद्धज़न भावविभोर हुए। इस अवसर पर क्लब के संरक्षक राकेश अग्रवाल, पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के ऐस लूथरा, विशाल सिन्हा,योगेश गोयल, योगेश दीक्षित,नरेश चंद्र, आशीष गांगुली, राम कुमार आजाद, जोगिंदर सिंह अचल मेहरोत्रा,मेहा अग्रवाल, शिवेंद्र, सृष्टि उपस्थित थे।