सुषमा ने शुरू किया चुनाव प्रचार

लखनऊ। लखनऊ से मेयर पद हेतु BJP प्रत्याशी सुषमा खरकवाल ने अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। उन्होंने प्रदेश BJP अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी से मुलाकात की। इसके बाद वह चुनाव प्रचार पर निकल गई। उन्होंने कहा कि सरकार लगातर ज़न आकांक्षा के अनुरूप कार्य कर रही है। इससे जनता का आशीर्वाद BJP को ही मिलेगा। इसके पहले प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सहारनपुर में BJP प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान कहा कि जनता की अपेक्षाएं तथा आवश्यकताएं BJP ही पूरी कर सकती है, हमने ऐसा करके भी दिखाया है। BJP के संकल्प पत्र के एक-एक संकल्प को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में BJP सरकारों ने पूरा किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गुंडागर्दी व अपराध को खत्म करने का काम हुआ है। सड़कों का निर्माण, बिजली तथा स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने आधारभूत काम किया है।

उन्होंने कहा कि इस चुनाव में आप नगरों की सरकार चुनने के लिए मतदान करेंगे और मुझे पूरा विश्वास है कि जिस प्रकार पहले आप सभी ने BJP को स्नेह और आशीर्वाद दिया था, वही इस बार भी मिलेगा। चौधरी ने कहा कि BJP ने बड़ी संख्या में महिलाओं को नगरीय निकाय चुनाव प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने कहा हमारा संकल्प है कि हमने ही बेहतर करके दिखाया है और हम ही बेहतर कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की BJP सरकारों ने स्वच्छ-सुन्दर तथा आधुनिक नगरों के निर्माण की गति को बनाये रखने के लिए BJP प्रत्याशी को विजय का आशीर्वाद दें, ताकि विकास की गति निर्वाध बनी रहे।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय राय ने जानकारी देते हुए बताया कि लखनऊ नगर निगम से BJP प्रत्याशी सुषमा खरकवाल के नामांकन में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। वहीं कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही व प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सोनकर नगर निगम गोरखपुर के BJP महापौर तथा पार्षद प्रत्याशियों की नामांकन में सम्मिलित हुए। राय ने बताया कि कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह एवं पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव नगर निगम प्रयागराज से BJP के महापौर तथा पार्षद प्रत्याशियों के नामांकन में सम्मिलित हुए। कैबिनेट मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा तथा प्रदेश मंत्री अंजुला माहौर नगर निगम आगरा तथा कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह एवं प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला नगर निगम वाराणसी से BJP के महापौर व पार्षद प्रत्याशियों के नामांकन में पहुंचे।राय ने बताया कि नगर निगम मथुरा में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह तथा प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे व नगर निगम मुरादाबाद में राज्य मंत्री जसवंत सैनी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह नामांकन में सम्मिलित हुए।

संजय राय ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पालिका परिषद तथा नगर पंचायतों में BJP प्रत्याशियों की नामांकन के दौरान शामली में प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश खटीक, मुजफ्फरनगर में प्रदेश सरकार के मंत्री सोमेन्द्र तोमर, बिजनौर में प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल, सम्भल में प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह, अमरोहा में प्रदेश सरकार के मंत्री संजय गंगवार, मैनपुरी में प्रदेश सरकार के मंत्री अनूप प्रधान, फिरोजाबाद जिला में प्रदेश सरकार के मंत्री अजीत पाल, फतेहपुर में प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान, जालौन में प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मवीर प्रजापति, ललितपुर में प्रदेश सरकार के मंत्री रामकेष निषाद, बहराइच में प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद, हरदोई में प्रदेश सरकार के मंत्री जेपीएस राठौर, रायबरेली में प्रदेश सरकार के मंत्री प्रतिभा शुक्ला, श्रावस्ती में प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश राठौर, सीतापुर में प्रदेश सरकार के मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, उन्नाव में प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह, गोण्डा में प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर, लखीमपुर में प्रदेश सरकार के मंत्री आशीष पटेल, प्रतापगढ़ में प्रदेश सरकार के मंत्री नितिन अग्रवाल, चन्दौली में प्रदेश सरकार के मंत्री संजीव गौंड, जौनपुर में प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, गाजीपुर में प्रदेश सरकार के मंत्री रवीन्द्र जायसवाल, कुशीनगर में प्रदेश सरकार के मंत्री सतीश शर्मा, महराजगंज में प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु सम्मिलत रहें।

Central UP Raj Dharm UP

लखनऊ जेल अफसरों को बचा रहा जेल मुख्यालय व शासन!

एक दर्जन से अधिक गंभीर घटनाएं होने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई अवैध मुलाकात, माफियाओं की मदद करने समेत अन्य आरोपों में तीन वरिष्ठ अधीक्षक किए निलंबित आर के यादव लखनऊ। जेलों में अनाधिकृत मुलाकात, अवैध वसूली, माफियाओं की मदद करने के आरोप में शासन ने तीन वरिष्ठ जेल अधीक्षकों को निलंबित कर […]

Read More
Central UP Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

जनता को बरगलाने का नया प्रपंचः पुलिस को हड़काओ, वीडियो वायरल कराओ

देवरिया विधायक के बाद कानपुर विधायक ने पुलिस पर झाड़ा रौब, वीडियो वायरल उत्तर प्रदेश में कदम-दर-कदम बदलती सियासत, मूल मुद्दे पर नेता बेफिक्र आरके मिश्र/लखनऊ यूं तो उत्तर प्रदेश की सियासत में शुरू से ही बाहुबलियों का दबदबा रहा है। साल 2017 से आई ‘भगवा’ सरकार ने माफिया का ऐसा मानमर्दन किया कि वो […]

Read More
Central UP Raj Dharm UP

अपराधी या माफिया को ना मिले किसी भी काम का ठेका : योगी

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अधिकारियों को हिदायत देते हुये कहा कि किसी भी हाल में कोई अपराधी या माफिया छवि का व्यक्ति किसी प्रकार का ठेका ना प्राप्त कर सके। सर्किट हाउस सभागार में विकास कार्यो एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक के दौरान योगी ने अधिकारियों को आवश्यक […]

Read More