नई शिक्षा नीति लागू करने में शिक्षकों की अहम भूमिका, भीतर के विद्यार्थी को मरने न दें : मोदी

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मध्यप्रदेश के नवनियुक्त शिक्षकों को ‘गुरुमंत्र’ देते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति लागू करने में शिक्षकों की अहम भूमिका होने वाली है और शिक्षक कभी भी अपने भीतर के विद्यार्थी को मरने न दें क्योंकि यही उन्हें नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएगा। मोदी ने यहां आयोजित नवनियुक्त शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार ने भी संबोधित किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास और भारतीय मूल्यों के संवर्धन के लिए नई शिक्षा नीति लागू की गई है। इसे प्रभावी रूप से लागू करने में शिक्षकों की भूमिका बहुत अहम है। उन्होंने नवनियुक्त शिक्षकों से कहा कि किसी भी व्यक्ति के जीवन में उसकी माता और शिक्षक की सबसे अहम भूमिका होती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जैसे आप लोगों के हृदय में आपके शिक्षक बसे हुए हैं, वैसे ही आप लोग भी विद्यार्थियों के हृदय में बसने का प्रयास करें। शिक्षकों की दी गई शिक्षा देश का भविष्य संवारेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे अपने भीतर के विद्यार्थी को कभी मरने नहीं देते। साथ ही उन्होंने नवनियुक्त शिक्षकों से भी यही अपेक्षा करते हुए कहा कि यही गुण उन्हें नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएगा। (वार्ता)

Chhattisgarh Madhya Pradesh

भारत और नेपाल के बीच संबंधों में नए इतिहास की शुरूआत: प्रचंड

इंदौर। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने कहा है कि भारत और नेपाल के बीच संबंधों में नए इतिहास की शुरूआत हुई है। भारत नेपाल के बीच संबंधों में नए आयाम जुड़े है।  प्रचंड ने यह बात मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कल उनके सम्मान में इंदौर में दिये गये रात्रि […]

Read More
Madhya Pradesh

BJP नेता दीपक जोशी शनिवार को थाम सकते हैं ‘पंजा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व विधायक एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र दीपक जोशी शनिवार को यहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के समक्ष विधिवत कांग्रेस की सदस्यता ले सकते हैं। देवास जिले के बागली और हाटपीपल्या से विधायक रह चुके जोशी काफी दिनों से प्रदेश BJP संगठन से नाराज चल […]

Read More
Madhya Pradesh

अपना दल (एस) इंदौर कार्यालय में अनोखे ढंग से मनाया गया राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का जन्मदिन

इंदौर कार्यालय में अनुप्रिया का फेस मास्क पहनकर, साड़ी एवं कुर्ते पैजामे में पहुंचे युवा मंच कार्यकर्ता  इंदौर। उत्तर प्रदेश के राज्य स्तरीय राजनीतिक दल, अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल का जन्मदिन, मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित कार्यालय में बेहद धूमधाम और अनोखे ढंग से मनाया गया। पार्टी […]

Read More