UPPCS: लेखपाल का बेटा बना SDM

लखनऊ। सुल्तानपुर लेखपाल के बेटे ने UPPCS की परीक्षा में 29 वीं रैंक हासिल की। अंकित ने बताया कि इसके लिए उन्होंने करीब तीन साल तक स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं किया और पांच साल तक फेसबुक से दूरी बनाए रखी। UPPCS की परीक्षा में इस बार सुल्तानपुर जिले के तीन छात्रों ने परचम लहराया है। इनमें से लेखपाल के बेटे ने SDM तो एक बेटी ने DSP और दूसरी ने नायब तहसीलदार बनकर पूरे परिवार का नाम रोशन किया है। जिले के जयसिंहपुर के पास महादेवपुर गांव निवासी 29 वर्षीय अंकित वर्मा के पिता राममूर्ति वर्मा लेखपाल के पद पर अहिमाने में तैनात हैं। अंकित ने बताया कि उन्होंने पांचवें प्रयास में उप जिलाधिकारी के पद पर सफलता हासिल की है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा महर्षि विद्या मंदिर में हासिल की। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान दुर्गापुर पश्चिम बंगाल से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद एक निजी कंपनी में बड़े अधिकारी के पद पर भी चयनित हो गए लेकिन उन्होंने PCS अधिकारी बनने की इच्छा नहीं छोड़ी और नौकरी त्यागकर तैयारी में जुट गए। दिल्ली में रहकर वह कोचिंग कर रहे थे। सात से आठ घंटे तक रोज पढ़ाई करते थे।

अंकित ने बताया कि 2017 से 2020 तक उन्होंने स्मार्टफोन का बिल्कुल इस्तेमाल नहीं किया। सोशल मीडिया से भी वह दूरी बनाए हुए थे। पांच साल से फेसबुक में अपनी प्रोफाइल फोटो भी अपलोड नहीं की। बताया कि उप जिलाधिकारी के पद पर चयनित होने पर लोगों की बधाइयां मिल रही हैं। उन्होंने तैयारी में लगे छात्रों को संदेश दिया है कि कठिन परिश्रम ईमानदारी से करते रहें। मूल्यों के प्रति निष्ठा होनी बहुत जरूरी है।

जिले के लंभुआ तहसील के पास स्थित कोल्हापुर गांव निवासी आकांक्षा पांडे ने 24वीं रैंक के साथ DSP पद के लिए चयनित हुई हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता मुरादाबाद में SP के पद से रिटायर हुए हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से BA, MA और PHD की है। आकांक्षा ने बताया कि कठिन परिश्रम से सफलता हासिल होती है।

उधर, जिले की रोली मिश्रा ने 2021 के बाद 2022 में भी PCS की परीक्षा पास की है। अभी वह सहायक शोध अधिकारी के पद पर लखनऊ में तैनात हैं। इस बार नायब तहसीलदार के पद पर उन्होंने प्रदेश में पहली रैंक हासिल की है। रोली ने BSc और MSC इलाहाबाद विश्वविद्यालय से करते हुए दोनों ही विषयों में गोल्ड मेडल हासिल किया है। इंटरमीडिएट परीक्षा कान्वेंट सुल्तानपुर से उत्तीर्ण की है। वह मूल रूप से जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के मिसरौली गांव की रहने वाली हैं।

Education Religion

मानवता के कल्याण के लिए समर्पित था महावीर स्वामी का विचार

ऋचा सिंह|  हमारे देश में अनेक ऐसे संत ज्ञानी महापुरुष हुए हैं जिन्होंने न केवल भारत वरन पूरे विश्व में अपने ज्ञान का प्रकाश फैलाया है महावीर स्वामी उनमें से एक थे। जैन अनुश्रुतियों और परंपराओं के अनुसार जैन धर्म की उत्पत्ति और विकास में 24 तीर्थंकर सम्मिलित हैं इनमें से 22 तीर्थंकरों की ऐतिहासिकता […]

Read More
Bihar Education homeslider Jharkhand

देश में सबसे बड़ा छापा: BPSC TRE-3 के 200 से अधिक परीक्षार्थी हिरासत में,

हजारीबाग और बिहार पुलिस कर रही पूछताछ, प्रश्नपत्र लीक की आशंका, रंजन कुमार सिंह रांची/ हजारीबाग।  BPSC TRE-3 के 200 से अधिक परीक्षार्थियों को, परीक्षा में सम्मिलित होने से रोकते हुए, हजारीबाग पुलिस ने हिरासत में लिया है और उन सबसे पूछताछ कर रही है। बसों को जब्त कर लिया गया है। पेपर लीक की […]

Read More
Education

CBSE इंटरमीडिएट हिंदी की कोर परीक्षा में महराजगंज जिले में 11 विद्यार्थी अनुपस्थित

उमेश चन्द्र त्रिपाठी CBSE बोर्ड की इंटरमीडिएट हिन्दी कोर की परीक्षा सोमवार को चार परीक्षा केंद्रों पर हुई। इसमें कुल 686 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। जिसमें 675 ने परीक्षा दी। जबकि 11 ने परीक्षा छोड़ दी। पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से पूरा हुआ। अधिकांश परीक्षार्थियों में उत्साह देखा गया। परीक्षा केंद्र विशप एकेडमी महराजगंज […]

Read More