श्यामली श्रीवास्तव और चंदन सिंह राजपूत की फिल्म ”कलयुग के राम” का फर्स्ट लुक आउट

लखनऊ। महावीर जयंती के शुभ औसर पर देसी लोटा इंटरटेनमेंट और आर वी एस फिल्म के बैनर तले बनी अभिनेत्री श्यामली श्रीवास्तव की भोजपुरी फिल्म ”कलयुग के राम” का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया। कहानी प्रधान भोजपुरी फिल्मों की श्रृंखला में ”कलयुग के राम” एक ऐसी फिल्म है जो सभी दर्शकों को बहुत पसंद आएगी। फिल्म के गाने एक से बढ़ कर एक है जिस का सगीत साजन मिश्रा ने तैयार किया है।  इस फिल्म के निर्देशक सुजीत वर्मा ने किया है जो भोजपुरी फिल्म जगत में कई सारी हिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके है।

फिल्म की अभिनेत्री श्यामली श्रीवास्तव ने बताया की देसी लोटा इंटरटेनमेंट फिल्म के निर्माण के क्षेत्र में काफी तेजी से काम कर रहा है। भोजपुरी फिल्म ”कलयुग के राम” इस प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म है। इसके साथ ही इस साल इस प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले लगभग आधा दर्जन भोजपुरी फिल्में बन रही है और सभी फिल्मों की कहानी अपने आप में अलग और अनोखी है। महावीर जयंती के शुभ औसर पर सोशल मीडिया में आज फर्स्ट लुक आउट किया गया है जिस को दर्शक बहुत पसंद कर रहे है। फिल्म ”कलयुग के राम” बिहार के छपरा और सिवान जिले में शूट की गई है। सारण जिले के मशरख प्रखंड के बहरौली पंचायत बड़वा घाट मशरक सिवान जिला के भगवानपुर प्रखंड के सोन्धानी पंचायत सहित अन्य स्थानों पर इस फिल्म की शूटिंग की गई है। फिल्म बहुत अच्छी बनी है जो बहुत जल्द प्रदर्शित की जाएगी। फिल्म बन कर तैयार है।

निर्देशक सुजीत वर्मा ने बताया कि हमारी फिल्म  ”कलयुग के राम” की कहानी एक रिक्शा वाले के परिवार और पति – पत्नी के बीच के संबंधों पर आधारित है। फिल्म में गरीबी का दंश और मानवीय संवेदनाओं को उजागार करते हुए हमने मनोरंजन का ख़ासा ख्याल रखा ह। फिल्म के निर्माता राम विनय सिंह और राकेश तिवारी ,निर्देशक सुजीत वर्मा ,पटकथा और संवाद शशि रंजन द्विवेदी,गीत डॉ सागर आसुतोष तिवारी ,संगीत साजन मिश्रा ,छायांकन इमरान के और प्रचारक संजय भूषण पटियाला है। फिल्म में मुख्य रूप से श्यामली श्रीवास्तव, चंदन सिंह राजपूत , किरण यादव, देव सिंह, सतीश वर्मा, बुल्लू, दीपक सिंह आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

Entertainment

बात फिल्म इंड्रिस्ट्री के पहले “एंटी-हीरो” अशोक कुमार की….

शाश्वत तिवारी कलकत्ता से वकालत पढ़े अशोक कुमार को फिल्में देखना बहुत पसंद था। वो क्लास के बाद वे अपने दोस्तों के साथ थियेटर चले जाते थे। तब आई हीरो के. एल. सहगल की दो फिल्मों से वे बहुत प्रभावित हुए – ‘पूरण भगत’ (1933) और ‘चंडीदास’ (1934)। वे तत्कालीन बंगाल में आने वाले भागलपुर […]

Read More
Entertainment

पुण्यतिथि पर विशेषः जब नौशाद ने मुगल-ए-आजम का संगीत देने से कर दिया था मना

पांच मई को दुनिया से रुखसत हुए थे, 25 दिसम्बर 1919 को जन्मे थे नौशाद मुंबई। वर्ष 1960 में प्रदर्शित महान शाहकार मुगल-ए-आजम के मधुर संगीत को आज की पीढ़ी भी गुनगुनाती है लेकिन इसके गीत को संगीतबद्ध करने वाले संगीत सम्राट नौशाद ने पहले मुगल-ए-आजम का संगीत निर्देशन करने से इंकार कर दिया था। […]

Read More
Entertainment

‘पुकार- दिल से दिल तक’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी सायली सालुंखे

एक मां और दो बेटियों के जीवन की नई कहानी को देखकर रह जाएंगे दंग मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अपने आगामी शो ‘पुकार दिल से दिल तक’ के साथ दर्शकों का दिल जीतनेके लिए तैयार है, जो प्यार, नुकसान, और मुक्ति की सम्मोहक कहानी है। यह शो जयपुर की पृष्ठभूमि परआधारित है, जहां आधुनिकता परंपरा […]

Read More