BSP व कांग्रेस खत्म, लोस चुनाव तक SP को पीछे छोड़ेगी सुभासपा: राजभर

निकाय चुनाव में सभी नगर पंचायतों में अपने दम पर बड़ी जीत दर्ज करेगी सुभासपा


लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को कहा कि बसपा और कांग्रेस अब यूपी में खत्म हो चुके हैं। लोकसभा चुनाव तक संगठन और कार्यकर्ताओं के बूत उनकी पार्टी समाजवादी पार्टी को पीछे छोड़ देगी। लोकसभा चुनाव में सुभासपा बड़ी भूमिका में होगी। इससे पहले निकाय चुनाव में पार्टी मजबूती से लड़कर नगर पंचायतों में अपने दम पर जीत दर्ज करेगी। बुधवार को दारूलसफा ए-ब्लाक कामन-हाल में आयोजित पार्टी की प्रदेश कमेटी की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि संगठन ही सत्ता की कुर्सी तक पहुंचाता है। आंदोलन अभाव में चलता है। हमें अपने मुद्दों पर आंदोलन के लिए हर समय तैयार रहना है। आंदोलन ऐसा माध्यम है जिससे सीधे तौर पर मतदाताओं को जोड़ा जा सकता है। पार्टी के सभी जिलाध्यक्ष सक्रिय रहें और संगठनात्मक बैठकें करें। हर बूथ तक पार्टी नजर आनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि यूपी के साथ ही सुभासपा की बड़ी पहचान बिहार में भी बन गई है। बिहार में पार्टी की ताकत बढ़ने से वहां सभी पार्टियां परेशान हैं। आज पूरे देश में यदि सुभासपा की चर्चा हो रही है तो वह पार्टी के संघर्षशील व कर्मठ कार्यकर्ताओं के बूते हो रही है। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, ज्योतिबा फूले व साहूजी महाराज के बताए रास्ते पर चलते हुए पार्टी को आगे ले जाना है।

दिल्ली व पंजाब की तरह यूपी में बिजली मुफ्त मिले

उन्होंने कहा कि तेलंगाना की आबादी महज चार करोड़ है और वहां पर दो लाख बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जा रही है। सुभासपा भी मुफ्त शिक्षा की लड़ाई लड़ रही है। सत्ता में आने पर इसे अमलीजामा पहनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब सरकार मुफ्त घरेलू बिजली दे सकती है। तो यूपी में जनता को यह सुविधा क्यों नहीं दी जा सकती है। पूंजीपतियों के अरबों रुपये के कर्ज माफ कर दिए जा रहे हैं। यूपी में घरेलू बिजली का बिल माफ होना चाहिए। सभी गरीबों का इलाज बगैर किसी भेदभाव के मुफ्त में होना चाहिए।

20 साल तक सत्ता में रहने पर जातीय जनगणना नहीं कराई

ओम प्रकाश राजभर ने सपा व बसपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि ये पार्टियां 20 वर्ष तक सत्ता में थीं, लेकिन जातीय जनगणना नहीं कराई। सुभासपा की सरकार बनते ही जातीय जनगणना कराई जाएगी। जो भी जातियां राजनीति से दूर है सुभासपा उन्हें अपने से जोड़ने के मुहिम में जुटी है। यूपी में अच्छी तादाद में होने के बाद भी राजनीति से दूर कचेर जाति के दिनेश कचेर को पार्टी ने जोड़ा है। उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेगी। मुस्लिम और दलित बिरादरी को जो़ड़ने के लिए अभियान चलाएगी। इस बैठक में सपा नेता पवन कश्यप ने सुभासपा की सदस्यता ली। मेरठ निवासी पवन कश्यप को पार्टी ने पश्चिमी यूपी का प्रदेश अध्यक्ष भी घोषित किया।

बैठक में राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर, सालिक यादव, बिछेलाल राजभर, प्रेमचंद कश्यप, जयनारायण कुशवाहा, राधिका बिंद, बिमला कुशवाहा, प्रेरणा शाक्य, उषा शाक्य, रामललित चौधरी, संजय चौहान, इज़हार अली, हरीश बंजारा, कालूराम प्रजापति, निकिता राजभर, प्रभाकर जायसवाल, राधिका पटेल, बल्ली चौधरी, संतोष पांडेय, सुजीत बंजारा, मनोज कोरी, सुशील लोधी आदि ने विचार व्यक्त किए।

Raj Dharm UP

चार जून की प्रतीक्षा, माफिया की उसके बाद नहीं होगी रक्षा

सीएम योगी का बड़ा ऐलान, कहा- चार जून के बाद माफिया मुक्त राज्य घोषित होगा उत्तर प्रदेश अब मटियामेट करने की कसम खा ली है यूपी के सीएम ने, जो कहते हैं वो कर दिखाते हैं योगी ए. अहमद सौदागर लखनऊ। योगी आदित्यनाथ पर विपक्षी दल लगातार आरोप लगाते रहे कि उन्होंने अपने सजातीय अपराधियों […]

Read More
Raj Dharm UP

बड़ी घटना से पसरी सनसनी: पिता ने मां पत्नी सहित पांच लोगों को उतारा मौत के घाट

घटना को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारकर दी जान सीतापुर जिले के मथुरा थाना क्षेत्र के पाल्हापुर गांव में हुई यह घटना ए. अहमद सौदागर लखनऊ। सूबे में अपनों के हाथों अपनों का खून करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। राजधानी लखनऊ, देवरिया और बाराबंकी जिले में हुई कई घटनाओं को […]

Read More
Raj Dharm UP

दावे फेल जारी है हैवानियत: तमाम कोशिशों के बावजूद थम नहीं रहीं दुष्कर्म की घटनाएं

हिफाजत बनी चुनौती: राजधानी लखनऊ नाबालिग को बंधक बनाकर गैंगरेप पीड़ित परिवार की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में महिलाओं व लड़कियों की हिफाजत चुनौती बनती जा रही है। बीते दिनों हुई कई घटनाओं के मामले शांत भी नहीं पड़े कि राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची […]

Read More