आदर्श व्यापार मंडल ने लखनऊ व्यापार मंडल से मांगा समर्थन
समर्थन के बाद दोनों व्यापार मंडलों ने किया संयुक्त ऐलान
लखनऊ। भूतनाथ मार्केट आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष कमल अग्रवाल पर हुए जानलेवा हमे के विरोध में गुरुवार को बाजार बंद रहेगा। यह एलान आदर्श व्यापार मंडल के समर्थन मांगने पर लखनऊ व्यापार मंडल और आदर्श व्यापार मंडल ने संयुक्त रूप से किया है। यह जानकारी लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र और महामंत्री सुहैल हैदर अल्वी ने दी है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को भूतनाथ मार्केट में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। अभियान खत्म होने के बाद कुछ असामाजिक तत्वों ने भूतनाथ मार्केट आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष कमल अग्रवाल पर हमला बोल दिया।
इस हमले की जानकारी व्यापार मंडल के अधिकारियों ने लखनऊ व्यापार मंडल के महामंत्री सुहैल अहमद अल्वी को दी। मौके पर पहुंचे व्यापारी नेता पर हुए हमले में व्यापारियों के एकजुट होकर संघर्ष के लिए लखनऊ व्यापार मंडल से समर्थन मांगा। अल्वी ने इसकी सूचना अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र को दी। अमरनाथ मिश्र के दूर होने की वजह से उन्हें आने में दो घंटे लग गए। उनके पहुंचने के बाद आदर्श व्यापार मंडल और लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्षों न व्यापारी हित में गुरुवार को बाजार बंद किए जाने का ऐलान किया है। इस मौके पर आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता, लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा, भूतनाथ लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता समेत कई व्यापारी नेता व व्यापारी पदाधिकारी मौजूद थे।