Try hard : दिल्ली में कड़ाके की ठंड में भाजपा और आप के नेता सड़कों पर भिड़े, तीन दिन पहले सदन में हुई थी हाथापाई

दिल्ली में आज कड़ाके की ठंड के बीच भाजपा और आम आदमी पार्टी के नेता सड़क पर ही भिड़ गए। राजधानी में भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच मेयर पद को लेकर सियासी लड़ाई जारी है। ‌ तीन दिन पहले दिल्ली में नगर निगम सदन में ही बीजेपी और आप के पार्षदों के बीच जमकर हाथापाई हुई थी। जिसकी वजह से मेयर का चुनाव भी टाल दिया गया था। ‌ आज दोनों पार्टियों के बीच एक बार फिर से सड़क पर जोर आजमाइश दिखाई । ‌ सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। वहीं आम आदमी पार्टी के समर्थक भी सड़क पर उतर आए। आप समर्थकों ने बीजेपी मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कड़ाके की ठंड में पानी की बौछार शुरू कर दी।

तब जाकर सड़क पर दोनों पार्टियों के नेताओं की भीड़ तितर-बितर हो गई। दिल्ली से बीजेपी के सांसद परवेश वर्मा ने कहा कि हमारा विरोध तब तक जारी रहेगा, जब तक सीएम केजरीवाल उपद्रवी नगर पार्षदों को निलंबित नहीं करते। भाजपा सांसद ने कहा कि हमारी महिला नगर पार्षदों के साथ मारपीट करने की उनकी हिम्मत कैसे हुई, इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। हम एलजी से उपद्रवी पार्षदों को निलंबित करने के लिए अनुरोध करते हैं। बीते दिनों सदन के अंदर ही बीजेपी और आप के पार्षदों को आपस में लड़ते और नारे लगाते देखा गया । बता दें कि छह जनवरी को मेयर का चुनाव होना था। लेकिन सदन में तस्वीर पूरी कहानी ही बदल गई। दोनों पार्टियों के नेता, पार्षद आपस में भिड़ गए।

नारेबाजी शोर-शराबे के बाद बात हाथापाई तक पहुंच गई। आम आदमी पार्टी का कहना था कि पहले निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण होना चाहिए। मानोनीत सदस्यों का नहीं। इसी को लेकर दोनों में गुत्थुमगुत्था हुआ। आम आदमी पार्टी ने इसे बीजेपी की गुंडागर्दी करार दिया। वहीं भाजपा ने कहा कि आप डर गई है। आखिरकार उस दिन मेयर का चुनाव नहीं हो पाया। उसके बाद से दोनों पार्टियों के नेता सड़कों पर हैं। आम आदमी पार्टी भाजपा एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। बता दें कि आम आदमी पार्टी और बीजेपी समर्थकों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ विरोध मार्च का आयोजन किया गया।

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More