उमेश तिवारी
नौतनवा। महाराजगंज जिले के नौतनवां ब्लाक क्षेेत्र के ग्राम पंचायत भगवानपुर मे स्थित पंचायत भवन पर शुक्रवार कि सुबह 10:00 बजे आयोजित ग्राम चौपाल दिवस में कुल 34 मामले आए जिसमे मौजूद अधिकारियों ने मौके पर 10 मामलों का निस्तारण किया।
वही ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरगदवा मे आयोजित ग्राम चौपाल दिवस में कुल 7 मामले आए जिसमें तीन का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। भगवानपुर ग्राम चौपाल में वीडीओ अमरनाथ पाण्डेय, ब्लाक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया, ग्राम प्रधान गणेश मद्धेशिया,ग्राम पंचायत सचिव योगेश कुमार मद्धेशिया, लेखपाल विक्की कुमार, रोजगार सेवक शिवेश पाण्डेय, पंचायत सहायक सगीर अख्तर, आगनवाडी सुपरवाईजर साधना पाण्डेय, सफाई कर्मी नागेंद्र यादव, कृषि विभाग से राहुल कुमार, एव राजकुमार, बरगदवा ग्राम चौपाल में ADO पंचायत रामकृष्ण प्रसाद, ग्राम प्रधान निशा खातून, सचिव रामरतन यादव, रोजगार सेवक वृजेश यादव,पंचायत सहायक सत्यभामा चौधरी, लेखपाल, पीडब्लूडी, आगनबाडी,आशा, सफाई कर्मी,कोटेदार कृषि विभाग सहित सैकडों ग्रामीण मौजूद रहे।