खराब मौसम की वजह से हुआ हादसा : प्रशिक्षण के दौरान प्लेन क्रैश, पायलट की मौत, ट्रेनी पायलट गंभीर रूप से घायल

मध्यप्रदेश में एक ट्रेनी प्लेन हादसे का शिकार हो गया। यह हादसा गुरुवार की रात मध्य प्रदेश के रीवा जिले में हुआ। ‌हादसे में विमान के पायलट की मौत हो गई । जबकि ट्रेनी पायलट गंभीर रूप से घायल है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ‌बता दे कि रीवा में पाल्कन एविएशन अकादमी कई सालों से पायलट ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट चला रही है। यहां कंपनी विमान द्वारा विमान उड़ाने का प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण कोहरा बताया जा रहा है।

उमरी हवाई अड्डे में पल्टन कंपनी का प्लेन छात्रों को प्रशिक्षण देता था। गुरुवार की रात को 11.30 बजे पटना बिहार के रहने वाले हैं पायलट कैप्टन विमल कुमार सिन्हा (54) जयपुर के रहने वाले छात्र सोनू यादव को प्रशिक्षण दे रहे थे। प्लेन उड़ान भरने के बाद मंदिर के गुंबद से टकरा गया। जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ और प्लेन क्षतिग्रस्त हो गया। धमाके की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकले तो प्लेन क्षतिग्रस्त मिला। पुलिस के मुताबिक हादसे में पायलट विमल कुमार सिन्हा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।

जबकि ट्रेनी पायलट सोनू यादव गंभीर रूप से घायल है। चोरहटा थाना प्रभारी अवनीश पाण्डेय के मुताबिक पुलिस को गुरुवार की रात खबर मिली थी कि उमरी गांव के कुर्मियान टोला में एक प्लेन क्रैश हो गया है। पुलिस के मुताबिक हादसे में पायलट विमल कुमार सिन्हा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। जबकि ट्रेनी पायलट सोनू यादव (22) गंभीर रूप से घायल है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण कोहरा बताया जा रहा है। हालांकि प्लेन किस वजह से क्रैश हुआ, अभी पता नहीं चल पाया है। लेकिन माना जा रहा है कि यह कोहरे के चलते पायलट ऊंचाई का अनुमान नहीं लगा सका। शुक्रवार सुबह कलेक्टर मनोज पुष्प, DIG नवनीत भसीन मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में छह लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत छह संसदीय क्षेत्रों में चुनाव संबंधी अधिसूचना आज जारी होने के साथ ही नामांकनपत्र दाखिले की प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अनुसार पहले चरण में सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्रों में चुनाव होगा। अधिसूचना जारी […]

Read More
Madhya Pradesh

Lok Sabha Elections : मध्यप्रदेश की छह सीटों के लिए अधिसूचना कल होगी जारी

भोपाल। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत मध्यप्रदेश में छह संसदीय सीटों के लिए कल अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार पहले चरण के लिए कल अधिसूचना जारी होने के साथ ही उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरु हो जाएगा। नामांकन 27 मार्च […]

Read More
Madhya Pradesh

शिवराज का विदिशा संसदीय क्षेत्र में प्रचार अभियान शुरू

विदिशा। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विदिशा संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान का प्रचार अभियान प्रारंभ हो गया है।  चौहान ने सोमवार को विदिशा संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले इछावर विधानसभा क्षेत्र में यात्रा के साथ ही सीहोर जिला मुख्यालय पर पार्टी के भोपाल लोकसभा चुनाव कार्यालय की […]

Read More