ब्राजील में लूला डा सिल्वा ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ

ब्राज़ीलिया। ब्राजील में वर्कर्स पार्टी (PT) के लुइज इनासियो लूला डॉ सिल्वा ने राष्ट्रपति पद की शपथ ले ली है। उनका कार्यकाल चार साल का होगा। लूला डॉ सिल्वा ने राष्ट्रपति पद और गेराल्डो अल्कमिन ने रविवार को ब्रासीलिया स्थित चैंबर ऑफ डेप्युटी के पूर्ण सत्र के दौरान स्थानीय समयानुसार अपराह्न 3:00 बजे उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली।

लूला डॉ सिल्वा का तीसरा बार ब्राजील के राष्ट्रपति बने हैं। इन्हें सुप्रीम कोर्ट एक विवादास्पद फैसले के बाद 2018 और 2019 के बीच एक साल से अधिक समय तक जेल में रहना पड़ा था। इस फैसले को बाद में सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया था। इसके बाद इनकी सत्ता में वापसी हुई है।

अक्टूबर में हुए राष्ट्रपति चुनाव में लूला डॉ सिल्वा को 6.03 करोड़ मत या 50.9 प्रतिशत वोट मिला था, जबकि तत्कालीन राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को 5.82 करोड़ मत या या 49.1 प्रतिशत वोट मिला था। लूला डॉ सिल्वा देश में फैली गरीबी के खात्मे के लिए मजबूत सामाजिक कार्यक्रम बनाने पर फोकस करने के एजेंडे को लेकर सत्ता में वापस लौटें हैं और यह सब संघ और पुनर्निर्माण के सिद्धांत पर किया जायेगा। (वार्ता)

International National

सार्क महासचिव का भारत दौरा: सदस्य देश की पहली आधिकारिक यात्रा

नई दिल्ली। दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के महासचिव मोहम्मद गुलाम सरवर का बुधवार को पांच दिवसीय भारत दौरा संपन्न हुआ। इस दौरान उन्होंने विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह, विदेश सचिव विनय क्वात्रा और विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) जयदीप मजूमदार के साथ क्षेत्रीय सहयोग के विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। विदेश […]

Read More
International

विदेश सचिव का ब्रिटेन दौरा, संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाना अहम मुद्दो

लंदन। विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ब्रिटेन के दौरे पर हैं। अपनी यात्रा के दौरान क्वात्रा ने गुरुवार को ब्रिटेन के कई मंत्रियों व अधिकारियों के साथ मुलाकात की और दोनों देशों के संबंधों को नई ऊंचाई पर लेकर जाने के लिए कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। विदेश सचिव की चर्चा में सबसे अहम […]

Read More
International

भारत-फ्रांस के बीच मेघालय में संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू

नई दिल्ली। भारत और फ्रांस ने मेघालय के उमरोई में संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘शक्ति’ के 7वें संस्करण की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को बढ़ावा देना और भारत-प्रशांत क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को बढ़ाना है। सोमवार से शुरु हुआ सैन्‍य अभ्यास 26 मई तक आयोजित होगा। संयुक्त अभ्यास के उद्घाटन समारोह में […]

Read More