पाराशर पंचांग : रविवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है शुभ समाचार

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता


मेष : मेष राशि वालों के कार्यों में विघ्न आने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ उथल-पुथल की स्थिति रहेगी। मन अस्थिरता से भरा रहने का योग है। यात्रा में आज आपको असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। इससे मन भी अस्थिर और विचलित हो सकता है। गुरु मंत्र का जप करना शुभ रहेगा।

वृषभ : आज की गई यात्रा से आपको लाभ के अवसर मिलेंगे। विरोधी परास्‍त होंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा। रुके हुए कार्य भी पूर्ण होने के योग हैं। अधूरी इच्‍छाओं की भी पूर्ति होने के योग हैं।

मिथुन : आज आपके जीवन में उतार-चढ़ाव और बाधाओं के बावजूद भी आपको धनलाभ होने का योग है। इसके अलावा आज आप जो भी कार्य करेंगे, उसका प्रतिफल आने वाले समय में मिलेगा। यह आपके लिए काफी सुखद अनुभव साबित हो सकता है। इसके अलावा आज परिवार के साथ आपका दिन शुभ रहने का योग है।

कर्क : आज आपके प्रभाव और कार्यक्षेत्र में मान-प्रतिष्‍ठा में वृद्धि का योग बन रहा है। विशिष्‍ट लोगों से संपर्क बनने के भी अवसर सामने आएंगे। आज के दिन सुखद यात्रा का भी योग बन रहा है। इसके अलावा उन्‍नति का भी योग है। शत्रु भी परास्‍त होंगे।

क्या है सोलह संस्कार और क्यों आवश्यक है सब के लिए

सिंह : आज अगर आपको यात्रा करनी पड़े तो सोच-समझकर ही करें। अन्‍यथा हो सकता है कि असुविधा का सामना करना पड़े। खानपान में भी आज सावधानी बरतने की जरूरत है। अन्‍यथा तबियत बिगड़ सकती है। इसके अलावा आज लापरवाही के चलते प्रिय वस्‍तु के खोने की भी आशंका है। ऐसे में जरूरी है कि प्रत्‍येक कार्य में सावधानी बरतें।

कन्या : आज आपके मन में सकारात्मक विचार आएंगे। इससे प्रत्‍येक कार्य में आपको सफलता प्राप्त होने का योग बन रहा है। शत्रु भी परास्‍त होंगे। मित्र और परिवार के सभी सदस्‍यों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपकी मदद से आज किसी की जिंदगी में सुख के क्षण भी आ सकते हैं।

तुला : आज आपको कार्यक्षेत्र के चलते आस-पास की यात्रा करना पड़े। यह आपके लिए सुखद भी हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा इससे आप प्रसन्‍नता का अनुभव करें। इसके अलावा परिवार के वरिष्‍ठों का सहयोग और आशीर्वाद मिलने से भी प्रसन्‍नता का योग है। किसी उपहार मिलने का भी योग है।

वृश्चिक : आज आपको प्रेम संबंधों में निराशा लगने के आसार हैं। इसके अलावा हो सकता है कि आपको किसी वजह से निराशा हो। लेकिन मन को शांत रखें और भविष्‍य की चिंता न करें। ईश्‍वर का स्‍मरण करें सब बेहतर होगा। आज आपको कर्मक्षेत्र में धनार्जन के लिए अधिक प्रयास करना पड़ेगा। व्‍यर्थ की भागदौड़ भी हो सकती है।

महिलाएं क्यों पहनती हैं चूड़ियां? क्या है इसका धार्मिक महत्व

धनु : आज किसी शुभ समाचार के मिलने से मन प्रसन्‍न होगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने का भी योग है। इसके अलावा नए अवसरों की संभावनाएं भी दस्‍तक दे रही हैं। जरूरत बस इन्‍हें समझने की है। अन्‍यथा अवसर आपके हाथ से निकल सकता है। इसलिए सतर्क रहें और अवसर का लाभ लें।

मकर : आज आपके कार्यक्षेत्र में वृद्धि होने के योग हैं। आज आप जो भी कार्य सोचेंगे वह पूरा कर सकते हैं। लेकिन जरूरी है कि कार्य को पूरी मेहनत और लगन से करें। नौकरी में उच्‍चाधिकारी का समर्थन मिलने से मन प्रसन्‍न रहेगा। किसी बड़ी जिम्‍मेदारी का उत्‍तरदायित्‍व भी आपको सौंपा जा सकता है। अचानक धनलाभ भी हो सकता है।

कुंभ : आज किसी से भी वाद-विवाद करने से बचें। अन्‍यथा खुद का ही नुकसान कर बैठेंगे। इसके अलावा आज व्‍यय अधिक और आय कम की भी स्थिति नजर आ रही है। ऐसे में सोच-समझकर व्‍यय करना बेहतर होगा। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। नियमित रूप से चिकित्‍सीय परामर्श लेते रहें।

मीन : आज के दिन आपको सफलता और विफलता दोनों का ही सामना करना पड़ सकता है। लेकिन परेशान न हों, ईश्‍वर और माता-पिता का स्‍मरण करें, आपको सफलता मिलेगी। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने के बारे में विचार कर सकते हैं लेकिन कोई भी आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे।


ज्योतिषी और हस्तरेखाविद/ सम्पर्क करने के लिए मो. 9611312076 पर कॉल करें,


 

Astrology

आपकी राशि के लिए शुभ है आज का दिन 08 मई, 2024, बुधवार, जानिए आज का राशिफल व पंचांग

किन राशियों को खूब मिल रहा है सितारों का साथ इन-इन राशि के लोगों को उठाना पड़ सकता है परेशानी राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद आज और कल का दिन खास 08 मई 2024 : श्री शुकदेव जयंती आज। 08 मई 2024 : विश्व रेडक्रॉस दिवस आज। 08 मई 2024 : देवकार्य अमावस्या आज। 09 […]

Read More
Astrology

कुंडली में इन भावों में बैठे हों बुध तो आप बनेंगे बुद्धिमान और मिलेगी सफलता

बुध को ज्योतिष में बुद्धि, एकाग्रता, वाणी, त्वचा, सौंदर्य आदि का कारक ग्रह माना गया है। साथ ही इनको ग्रहों का राजकुमार का दर्जा प्राप्त है। स्वाभाविक है जब आपकी बौद्धिक क्षमता अच्छी होगी तो आप तार्किक भी होंगे और समझदार भी। लेकिन अच्छी बुद्धि और तार्किक क्षमता आपको तब ही प्राप्त होती है जब […]

Read More
Astrology

आज का राशिफल व पंचांग

07 मई, 2024, मंगलवार आज और कल का दिन खास **************** 07 मई 2024 : पितृकार्य अमावस्या आज। 07 मई 2024 : गुरुदेव रविन्द्रनाथ टैगोर जयंती आज। 07 मई 2024 : विश्व अस्थमा दिवस आज। 08 मई 2024 : श्री शुकदेव जयंती कल। 08 मई 2024 : विश्व रेडक्रॉस दिवस कल। 08 मई 2024 : […]

Read More